सांसद की पहल पर बांटा गया यूरिया

नीमाचांदपुरा. सांसद डॉ भोला सिंह की पहल रंग लायी और सदर प्रखंड की परना पंचायत में शनिवार को 200 किसानों के बीच यूरिया का वितरण किया गया. किसानों को पैक्स के माध्यम से यूरिया उपलब्ध करायी गयी. पैक्स अध्यक्ष सह भाजपा नेता नागेश्वर महतो ने बताया कि किसानों की समस्याओं को दूर करना हमारा लक्ष्य […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | January 10, 2015 5:02 PM

नीमाचांदपुरा. सांसद डॉ भोला सिंह की पहल रंग लायी और सदर प्रखंड की परना पंचायत में शनिवार को 200 किसानों के बीच यूरिया का वितरण किया गया. किसानों को पैक्स के माध्यम से यूरिया उपलब्ध करायी गयी. पैक्स अध्यक्ष सह भाजपा नेता नागेश्वर महतो ने बताया कि किसानों की समस्याओं को दूर करना हमारा लक्ष्य है. जनता ने जिस उम्मीद के साथ पैक्स अध्यक्ष बनाया है. उस पर खड़ा उतरने का प्रयास कर रहा हूं. इस मौके पर खाद लेने पहुंचे सूबेलाल महतो, मंसूर अंसारी, रामचंद्र यादव ने समय पर खाद उपलब्ध कराये जाने पर सांसद डॉ भोला सिंह और पैक्स अध्यक्ष नागेश्वर महतो के प्रति आभार प्रकट किया.

Next Article

Exit mobile version