अराजपत्रित कर्मचारी महांसघ की बैठक

बेगूसराय (नगर). बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला शाखा बेगूसराय सचिव मंडल की बैठक अजय कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक को संबोधित करते हुए महासंघ के राज्य अध्यक्ष शशिकांत राय ने बेगूसराय में गिर रही कानून व्यवस्था पर चिंता व्यक्त करते हुए शासन और प्रशासन से इस पर विराम लगाने की […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | January 10, 2015 6:02 PM

बेगूसराय (नगर). बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला शाखा बेगूसराय सचिव मंडल की बैठक अजय कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक को संबोधित करते हुए महासंघ के राज्य अध्यक्ष शशिकांत राय ने बेगूसराय में गिर रही कानून व्यवस्था पर चिंता व्यक्त करते हुए शासन और प्रशासन से इस पर विराम लगाने की मांग की. मौके पर श्री राय ने पंचायत रोजगार सेवक राजकिशोर प्रसाद की हत्या की घोर निंदा करते हुए पुलिस प्रशासन से दोषी लोगों पर कार्रवाई की मांग की. बैठक में निर्णय लिया गया कि 12 जनवरी को जिला पदाधिकारी के समक्ष जिले के तमाम कर्मचारी प्रदर्शन करेंगे. मौके पर दो मिनट का मौन रख कर मृत रोजगार सेवक को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. बैठक में जिला मंत्री मोहन मुरारी, चिकित्सा संघ के जिला मंत्री रामप्रवेश सिंह, पंचायत सेवक संघ के जिलाध्यक्ष श्यामनंदन ठाकुर समेत अन्य कर्मचारी नेता उपस्थित थे.

Next Article

Exit mobile version