बिहार व दिल्ली में भाजपा की सरकार बनेगी : मंत्री

बीहट़ विपक्ष जनादेश का अपमान कर रहा है.भाजपा दिल्ली और बिहार में सरकार बनायेगी.बिहार में जन-जन तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश पहुंचाने के लिए लोगों को भाजपा से जोड़ने की आवश्यकता है.इसके लिए बेगूसराय में सदस्यता अभियान चला कर एक लाख साठ हजार भाजपा सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. उपरोक्त बातें […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | January 15, 2015 10:02 PM

बीहट़ विपक्ष जनादेश का अपमान कर रहा है.भाजपा दिल्ली और बिहार में सरकार बनायेगी.बिहार में जन-जन तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश पहुंचाने के लिए लोगों को भाजपा से जोड़ने की आवश्यकता है.इसके लिए बेगूसराय में सदस्यता अभियान चला कर एक लाख साठ हजार भाजपा सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. उपरोक्त बातें केंद्रीय राज्यमंत्री गिरिराज सिंह ने गुरुवार को बीहट चांदनी चौक पर भाजयुमो एवं बीहट नगर मंडल भाजपा द्वारा आयोजित सदस्यता अभियान का शुभारंभ करते हुए कहा. इस अवसर पर बीहट नगर मंडल भाजपा अध्यक्ष सुनील कुमार ने मंत्री का स्वागत किया. इससे पूर्व भाजयुमो एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी मंत्री का स्वागत किया. मौके पर समाजसेवी व भाजपा नेता उपेंद्र प्रसाद सिंह,भाजपा नेता अरविंद सिंह, जिलाध्यक्ष संजय सिंह, प्रदेश महिला मोर्चा की उपाध्यक्षा आभा सिंह, वार्ड पार्षद अशोक सिंह सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं उपस्थित थे.भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि सदस्यता अभियान के तहत सौ से अधिक युवाओं को भाजपा की सदस्यता दिलायी गयी.

Next Article

Exit mobile version