भूमि अध्यादेश एक काला कानून
आम आदमी पार्टी ने गांधी की प्रतिमा के समक्ष दिया धरना तसवीर- धरना देते आप के कार्यकर्तातसवीर-12बेगूसराय(नगर). केंद्र सरकार के भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के खिलाफ आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय आह्वान पर स्वर्ण जयंती पुस्तकालय स्थित गांधी की प्रतिमा के समक्ष धरना दिया गया. धरने की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक महाराज व पूर्व शिक्षक नेता […]
आम आदमी पार्टी ने गांधी की प्रतिमा के समक्ष दिया धरना तसवीर- धरना देते आप के कार्यकर्तातसवीर-12बेगूसराय(नगर). केंद्र सरकार के भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के खिलाफ आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय आह्वान पर स्वर्ण जयंती पुस्तकालय स्थित गांधी की प्रतिमा के समक्ष धरना दिया गया. धरने की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक महाराज व पूर्व शिक्षक नेता गणेश प्रसाद सिंह ने संयुक्त रू प से की. सभा का संचालन श्यामनरेश सिंह ने करते हुए कहा कि भूमि अध्यादेश एक काला कानून की तरह है, जो पूंजीपतियों के द्वारा किसानों की जमीन हड़पने की साजिश है. नगर संयोजक ने कहा कि जब तक इस कानून को वापस नहीं लिया जाता, तब तक आम आदमी पार्टी का आंदोलन चरणबद्ध रू प से जारी रहेगा. इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ता महेंद्र चौधरी, राजदेव सिंह, अधिवक्ता अरविंद सिंह, मो जफीर, डॉ रंजीत, नीरज कुमार, दिलीप कुमार, मो जाहिद हुसैन सहित अन्य लोगों ने संबोधित किया.