महिला दिवस पर कार्यक्रम

बेगूसराय(नगर). अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक एकता मंच के द्वारा महिला दिवस मनाया गया. अध्यक्षता राजेंद्र पासवान ने की एवं संचालन मालती देवी ने किया. मंच के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार पासवान ने कहा कि इस देश में आज भी एक हजार पुरुषों की तुलना में महिलाओं की संख्या 943 है. हर साल आठ […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | March 8, 2015 7:02 PM

बेगूसराय(नगर). अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक एकता मंच के द्वारा महिला दिवस मनाया गया. अध्यक्षता राजेंद्र पासवान ने की एवं संचालन मालती देवी ने किया. मंच के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार पासवान ने कहा कि इस देश में आज भी एक हजार पुरुषों की तुलना में महिलाओं की संख्या 943 है. हर साल आठ हजार महिलाएं दहेज के कारण मौत के मुंह में समा जाती हैं. करीब 80-90 प्रतिशत महिलाएं दुष्कर्म का शिकार होती हैं. इसके लिए महिलाओं को खुद जागरू क होना होगा. छात्र राजद के जिलाध्यक्ष पवन गांधी ने कहा कि महिलाओं को स्कूली शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा तक में अनिवार्य रू प से नारी के सम्मान और उनके प्रति व्यवहार को नैतिक शिक्षा का हिस्सा बनना चाहिए.

Next Article

Exit mobile version