कांग्रेस कमेटी की बैठक
तेघड़ा नगर. प्रखंड कांग्रेस कमेटी, तेघड़ा की बैठक कांग्रेस भवन में प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र कुमार की अध्यक्षता में हुई. ब्नेताओं ने मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों की आलोचना करते हुए इसके खिलाफ जनांदोलन चलाने की बात कही. प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र कुमार ने वर्तमान राजनीतिक परिस्थिति में एकजुट होकर पार्टी को मजबूती प्रदान करने की अपील […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
March 13, 2015 9:02 PM
तेघड़ा नगर. प्रखंड कांग्रेस कमेटी, तेघड़ा की बैठक कांग्रेस भवन में प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र कुमार की अध्यक्षता में हुई. ब्नेताओं ने मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों की आलोचना करते हुए इसके खिलाफ जनांदोलन चलाने की बात कही. प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र कुमार ने वर्तमान राजनीतिक परिस्थिति में एकजुट होकर पार्टी को मजबूती प्रदान करने की अपील की. पार्टी आलाकमान द्वारा अर्जुन सिंह को जिलाध्यक्ष, राजेंद्र महतो को उपाध्यक्ष, सरोज कुमार पासवान को प्रदेश संगठन सचिव एवं अनुपम कुमार अन्नु को प्रदेश सचिव मनोनीत किये जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी उपाध्यक्ष राहुल गांधी एवं प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी को बधाई दी है. बैठक में रणधीर मिश्रा, राजेश कुमार श्रवण, एहसान रिजवी, विशेष सिंह, राम बाबू साह उपस्थित थे.
...
ये भी पढ़ें...
January 16, 2026 10:21 PM
January 16, 2026 10:20 PM
January 16, 2026 10:19 PM
January 16, 2026 10:18 PM
January 16, 2026 10:17 PM
January 16, 2026 10:16 PM
January 16, 2026 10:14 PM
January 16, 2026 10:13 PM
January 16, 2026 10:12 PM
January 16, 2026 10:11 PM
