कार्यकर्ताओं की लाठी से पिटाई करानी निंदनीय
जिला कांग्रेस के विक्षुब्ध कार्यकर्ताओं की बैठक प्रदेश अध्यक्ष की आलोचना तसवीर-बैठक में भाग लेते कांग्रेस कार्यकर्त्तातसवीर-14बेगूसराय(नगर). कांग्रेस भवन में कांग्रेस के प्रमुख विक्षुब्ध कार्यकर्ताओं की बैठक पूर्व जिला महामंत्री महेश सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता अभय कुमार सिंह सार्जन ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा […]
जिला कांग्रेस के विक्षुब्ध कार्यकर्ताओं की बैठक प्रदेश अध्यक्ष की आलोचना तसवीर-बैठक में भाग लेते कांग्रेस कार्यकर्त्तातसवीर-14बेगूसराय(नगर). कांग्रेस भवन में कांग्रेस के प्रमुख विक्षुब्ध कार्यकर्ताओं की बैठक पूर्व जिला महामंत्री महेश सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता अभय कुमार सिंह सार्जन ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा जिस बर्बर तरीके से बेगूसराय के कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठी चलवाया गया, जो निंदनीय है. उन्होंने कहा कि कांग्रेसजनों के अनुरोध पर हम इस लड़ाई को आलाकमान तक ले जायेंगे. इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्षा शांति स्वामी ने कहा कि वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष के समय में बिहार में कांग्रेस की प्रगति संभव नहीं है. इस बात को पार्टी आलाकमान के यहां शीघ्र पहुंचाया जायेगा. इस मौके पर पार्टी आलाकमान से मिलने के लिए तिथि तय करने का अधिकार सर्वसम्मति से अभय कुमार सिंह सार्जन एवं शांति स्वामी को सौंपा गया. इस मौके पर उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को झूठे मुकदमे में फंसाने की निंदा की गयी. बैठक में कांग्रेस नेता रामस्वरू प पासवान, संजय सिंह, डॉ रजनीश कुमार, लखन पासवान, सुबोध प्रसाद सिंह, राकेश सिंह, रामानंद सिंह, मुरलीधर मुरारी, ब्रजेश कुमार प्रिंस, हारुण रसीद, नारायण सिंह, जियाउल हक राजा समेत अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे.