भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक

बरौनी .भाजपा बरौनी नगर मंडल कार्यालय में रविवार को संगठन की मजबूती और 14 अप्रैल को पटना में होनेवाले कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता भाजपा नेता सुभाष प्रसाद सिंह ने की. बैठक में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य केशव शांडिल्य ने कहा कि पटना में […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | April 12, 2015 5:03 PM

बरौनी .भाजपा बरौनी नगर मंडल कार्यालय में रविवार को संगठन की मजबूती और 14 अप्रैल को पटना में होनेवाले कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता भाजपा नेता सुभाष प्रसाद सिंह ने की. बैठक में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य केशव शांडिल्य ने कहा कि पटना में आयोजित भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में हर बूथ से पांच-पांच कार्यकर्ता भाग लेंगे तथा पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत किया जायेगा. उन्होंने कहा कि पटना में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित साह, गृहमंत्री राजनाथ सिंह सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं के आने की संभावना है. इस अवसर पर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रेम कुमार झा, विनय मिश्र, प्रशांत कुमार, विनय सिंह सहित पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे. भाजपा नेता केशव शांडिल्य ने कहा कि बरौनी नगर मंडल क्षेत्र के 74 बूथों से कुल 370 भाजपा कार्यकर्ताओं का चयन किया गया है.