किसान सलाहकार सेवा कार्य से बरखास्त
गढ़हारा. बरौनी प्रखंड स्थित ई किसान भवन में कार्यरत किसान सलाहकार संजय कुमार को जिला पदाधिकारी, बेगूसराय सीमा त्रिपाठी के आदेश पर जिला कृषि पदाधिकारी महेश प्रसाद सिंह ने सेवा कार्य से बरखास्त कर दिया. विदित हो कि सात मई, 2015 को जिलाधिकारी सीमा त्रिपाठी ने इ किसान भवन में फसल क्षतिपूर्ति इनपुट कार्यक्रम को […]
गढ़हारा. बरौनी प्रखंड स्थित ई किसान भवन में कार्यरत किसान सलाहकार संजय कुमार को जिला पदाधिकारी, बेगूसराय सीमा त्रिपाठी के आदेश पर जिला कृषि पदाधिकारी महेश प्रसाद सिंह ने सेवा कार्य से बरखास्त कर दिया. विदित हो कि सात मई, 2015 को जिलाधिकारी सीमा त्रिपाठी ने इ किसान भवन में फसल क्षतिपूर्ति इनपुट कार्यक्रम को लेकर बरौनी प्रखंड का निरीक्षण किया था. निरीक्षण के दौरान उक्त किसान सलाहकार के आवेदन में अच्छावित रकवा एवं क्षतिग्रस्त रकवा का प्रतिवेदन भरते देख भौंचक रह गयी थीं. इस पर 24 घंटे के अंदर जवाब देने का आदेश दिया गया था. स्पष्टीकरण से क्षुब्ध होकर जिलाधिकारी ने उक्त कर्मी को सेवा कार्य से बरखास्त करने का आदेश दिया था. इसकी जानकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी ओम राजपूत ने दी है.