प्रखंड वार्ड सदस्य संघ का गठन

तेघड़ा(नगर). प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंडस्तरीय वार्ड सदस्यों की बैठक वार्ड सदस्य संघ के जिलाध्यक्ष चुनचुन देवी की अध्यक्षता में हुई. इस अवसर पर संघ के संरक्षक योगाचार्य डॉ गुड़ाकेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान परिवेश में संघ ही शक्ति है. बिना संगठन के कमजोर लोग प्राय: शोषण के शिकार होते हैं. […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | May 21, 2015 9:04 PM

तेघड़ा(नगर). प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंडस्तरीय वार्ड सदस्यों की बैठक वार्ड सदस्य संघ के जिलाध्यक्ष चुनचुन देवी की अध्यक्षता में हुई. इस अवसर पर संघ के संरक्षक योगाचार्य डॉ गुड़ाकेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान परिवेश में संघ ही शक्ति है. बिना संगठन के कमजोर लोग प्राय: शोषण के शिकार होते हैं. उन्होंने कहा कि वार्ड सदस्यों के संगठित होने से उनका मान-सम्मान बढ़ेगा. साथ ही वे अपने अधिकारों के लिए मजबूती के साथ आंदोलन भी कर सकते हैं. बैठक में प्रखंड वार्ड सदस्य संघ का विधिवत गठन किया गया, जिसमें विकास राय को अध्यक्ष, सादाब आलम को सचिव, भिखारी महतो को कोषाध्यक्ष एवं सुनीता देवी को उपाध्यक्ष चुना गया. मौके पर रामबाबू महतो, नंदकिशोर शर्मा, अजीत सिंह, मो करीम,भवानी देवी, फूलो देवी, शकीला खातून सहित अन्य वार्ड सदस्य उपस्थित थे.

Next Article

Exit mobile version