अवकाशप्राप्त शिक्षक के निधन पर शोक

बेगूसराय(नगर). बरौनी प्रखंड के तिलरथ निवासी अवकाश प्राप्त प्रधानाध्यापक 85 वर्षीय सियाराम सिंह के निधन पर जिले में शोक की लहर छा गयी. स्व सिंह शिक्षक संघ के नेता के अलावे भारत सेवक समाज के भी पदाधिकारी भी थे. जिला पर्षद के पूर्व अध्यक्ष रतन सिंह समेत जिले के बड़ी संख्या में शिक्षकों व अन्य […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | May 25, 2015 9:04 PM

बेगूसराय(नगर). बरौनी प्रखंड के तिलरथ निवासी अवकाश प्राप्त प्रधानाध्यापक 85 वर्षीय सियाराम सिंह के निधन पर जिले में शोक की लहर छा गयी. स्व सिंह शिक्षक संघ के नेता के अलावे भारत सेवक समाज के भी पदाधिकारी भी थे. जिला पर्षद के पूर्व अध्यक्ष रतन सिंह समेत जिले के बड़ी संख्या में शिक्षकों व अन्य लोगों ने उनके निधन पर गहरी संवेदना प्रकट की. उनका अंतिम संस्कार सिमरिया गंगा तट पर सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में किया गया. मुखाग्नि उनके पुत्र हरि सिंह ने दी.

Next Article

Exit mobile version