profilePicture

कांग्रेस भवन में पंडित नेहरू की मनायी गयी 53 वीं पुण्यतिथि

तसवीर-10- कांग्रेस भवन में पुण्यतिथि में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्तालोगों ने पंडित नेहरू की तसवीर पर पुष्प अर्पित कियाबेगूसराय (नगर). जिला कांग्रेस भवन में पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की 53 वीं पुण्यतिथि अर्जुन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. इस मौके पर उन्होंने पंडित नेहरू के व्यक्तिव व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | May 27, 2015 5:05 PM

तसवीर-10- कांग्रेस भवन में पुण्यतिथि में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्तालोगों ने पंडित नेहरू की तसवीर पर पुष्प अर्पित कियाबेगूसराय (नगर). जिला कांग्रेस भवन में पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की 53 वीं पुण्यतिथि अर्जुन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. इस मौके पर उन्होंने पंडित नेहरू के व्यक्तिव व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए देश के निर्माण में उनके योगदान की चर्चा की. उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू की तमन्ना विकसित भारत बनाने की थी. आधुनिक भारत की कल्पना उनकी अनेक रचनाओं में रचित है. इस मौके पर जिलाध्यक्ष समेत अन्य कांग्रेस नेताओं ने पंडित नेहरू की तसवीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन निवेदित किये. मौके पर कांग्रेस नेता अनुपम कुमार अन्नू, राजेंद्र महतो, अजय चौधरी, अशोक राय, कुमार रत्नेश, सुबोध कुमार सिंह, विनय कुमार, अरुण पासवान, सच्चिदानंद सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित थे. वहीं दूसरी ओर सीबीआरकेसी फाउंडेशन के द्वारा भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित नेहरू की पुण्यतिथि मनायी गयी. इस मौके पर हरिशंकर सिंह, ब्रजकिशोर सिंह, रामू सिंह, सच्चिदानंद सिंह, विनोद कुमार, चंद्रसेन सिंह समेत अन्य कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Next Article

Exit mobile version