भाजपा मंडल पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक

भगवानपुर : बछवाड़ा विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संकल्प के साथ सफल बनाना है. इसके लिए कार्यकर्ताओं को पूरी ताकत के साथ जुटने की आवश्यकता है.उक्त बातें भगवानपुर प्रखंड के उच्च विद्यालय, बनवारीपुर में भाजपा मंडल के द्वारा आयोजित कार्यकर्ताओं एवं पार्टी पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अरविंद सिंह […]

By Prabhat Khabar Digital Desk |
भगवानपुर : बछवाड़ा विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संकल्प के साथ सफल बनाना है. इसके लिए कार्यकर्ताओं को पूरी ताकत के साथ जुटने की आवश्यकता है.उक्त बातें भगवानपुर प्रखंड के उच्च विद्यालय, बनवारीपुर में भाजपा मंडल के द्वारा आयोजित कार्यकर्ताओं एवं पार्टी पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अरविंद सिंह ने कहीं. श्री सिंह ने कहा कि भगवानपुर राजनीतिक दृष्टिकोण से जिले में अपना अलग स्थान रखता है. कार्यकर्ताओं की ताकत की बदौलत ही विधानसभा के चुनाव में एनडीए की सरकार बनेगी और बछवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में भी कमल का फूल खिलेगा.
भाजपा की पूर्व प्रत्याशी वंदना सिंह ने कहा कि जिस तरह से कार्यकर्ताओं ने पूरी एकजुटता के साथ लोकसभा के चुनाव में सफलता दिलायी, उसी तरह से विधानसभा के चुनाव में भी हमें अपनी ताकत का इजहार करते हुए कामयाब होना है. मौके पर जिला पार्षद सह भाजपा पंचायती राज मंच के जिलाध्यक्ष बलराम सिंह ने कहा कि भाजपा की बदौलत आज यहां तक पहुंच पाया हूं.
उन्होंने पार्टी सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की. इस मौके पर बछवाड़ा विधानसभा के प्रभारी वशिष्ठ नारायण सिंह, जिला उपाध्यक्ष सुधीर कुमार मुन्ना, हरिवंश चौधरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक प्रसाद सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

👤 By Prabhat Khabar Digital Desk

Prabhat Khabar Digital Desk

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >