गंदगी से पटा शहर, पैदल चलना दूभर

बेगूसराय (नगर) नगर निगम कर्मियों की मांगों को लेकर चलायी जा रही अनिश्चितकालीन हड़ताल सोमवार को 15 वें दिन भी जारी रही. इस मौके पर सभी कर्मियों ने अपनी मांगों के समर्थन में निगम कार्यालय के मुख्य द्वार पर धरना देकर निगम प्रशासन और सरकार के विरोध में नारेबाजी की. निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | August 18, 2015 1:48 AM

बेगूसराय (नगर)

नगर निगम कर्मियों की मांगों को लेकर चलायी जा रही अनिश्चितकालीन हड़ताल सोमवार को 15 वें दिन भी जारी रही. इस मौके पर सभी कर्मियों ने अपनी मांगों के समर्थन में निगम कार्यालय के मुख्य द्वार पर धरना देकर निगम प्रशासन और सरकार के विरोध में नारेबाजी की. निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष गिरीश कुमार सिंह ने कहा कि हमारी मांगें जब तक पूरी नहीं होंगी
,
अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी. उन्होंने निगम प्रशासन पर वादाखिलाफी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि निगम प्रशासन के द्वारा मांगों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है.
कर्मचारी संघ के जिला मंत्री दिलीप मल्लिक ने कहा कि हमारी मांगों को नजरअंदाज किया जा रहा है. मांगों की अनदेखी की गयी तो हम आनेवाले समय में अपने आंदोलन को और तेज करेंगे.
इस मौके पर कर्मचारी नेता मोहन मुरारी, अजय कुमार सिंह, रामचंद्र मल्लिक, विजय कुमार सिंह, श्रीराम मल्लिक समेत अन्य कर्मचारियों ने संबोधित किया. इधर, निगम कर्मचारियों की जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल से शहर में गंदगी का अंबार लगा हुआ है. इससे लोगों की परेशानी बढ़ गयी है. जगह-जगह नालों की सफाई नहीं होने से गंदा पानी सड़क पर ही बह रहा है. इससे कई जगहों पर लोगों को पैदल चलने में भी परेशानी हो रही है.

Next Article

Exit mobile version