अलग-अलग सड़क दुर्घटना में चार घायल
अलग-अलग सड़क दुर्घटना में चार घायल खोदाबंदपुर. थाना क्षेत्र के मुख्य पथ बेगूसराय रोसड़ा मार्ग पर अलग-अलग सड़क दुर्घटना में चार लोग जख्मी हो गये. जानकारी के अनुसार मुख्य पथ के मोकर्री चौक के समीप एक बाइक की चपेट में आने से महिला सहित अन्य लोग घायल हो गये. खोदाबंदपुर पीएचसी में प्राथमिक चिकित्सा के […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
November 7, 2015 6:20 PM
अलग-अलग सड़क दुर्घटना में चार घायल खोदाबंदपुर. थाना क्षेत्र के मुख्य पथ बेगूसराय रोसड़ा मार्ग पर अलग-अलग सड़क दुर्घटना में चार लोग जख्मी हो गये. जानकारी के अनुसार मुख्य पथ के मोकर्री चौक के समीप एक बाइक की चपेट में आने से महिला सहित अन्य लोग घायल हो गये. खोदाबंदपुर पीएचसी में प्राथमिक चिकित्सा के बाद बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर कर दिया गया. जख्मी महिला की पहचान दौलतपुर पंचायत की फकीर टोला निवासी असलम की पत्नी संजीदा खातून है. जबकि अन्य घायल सदर प्रखंड के मोहनपुर निवासी नारायण सिंह व उनके पुत्र गोविंद कुमार शामिल हैं. दूसरी ओर दौलतपुर गांव निवासी सीताराम सहनी का पुत्र बाइक से गिर कर घायल हो गया.
...
ये भी पढ़ें...
January 16, 2026 10:21 PM
January 16, 2026 10:20 PM
January 16, 2026 10:19 PM
January 16, 2026 10:18 PM
January 16, 2026 10:17 PM
January 16, 2026 10:16 PM
January 16, 2026 10:14 PM
January 16, 2026 10:13 PM
January 16, 2026 10:12 PM
January 16, 2026 10:11 PM
