कार्यकर्ताओं की उपेक्षा भाजपा की करारी हार का बना कारण : अमरेंद्र
कार्यकर्ताओं की उपेक्षा भाजपा की करारी हार का बना कारण : अमरेंद्र बेगूसराय (नगर). मौकापरस्त, अति महत्वाकांक्षी, अनुशासनहीन स्वार्थी लोगों को भाजपा के मूल समर्पित कार्यकर्ताओं पर तरजीह देने तथा चुनाव के समय स्थानीय कार्यकर्ताओं की उपेक्षा बेगूसराय जिले में भाजपा की करारी हार का कारण बना. उक्त बातें भाजपा अधिवक्ता मंच के राष्ट्रीय कार्यसमिति […]
कार्यकर्ताओं की उपेक्षा भाजपा की करारी हार का बना कारण : अमरेंद्र बेगूसराय (नगर). मौकापरस्त, अति महत्वाकांक्षी, अनुशासनहीन स्वार्थी लोगों को भाजपा के मूल समर्पित कार्यकर्ताओं पर तरजीह देने तथा चुनाव के समय स्थानीय कार्यकर्ताओं की उपेक्षा बेगूसराय जिले में भाजपा की करारी हार का कारण बना. उक्त बातें भाजपा अधिवक्ता मंच के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र कुमार अमर ने कहीं. श्री अमर ने कहा कि प्रादेशिक कारणों से इतर बेगूसराय में भाजपा का खाता भी नहीं खुलना यह स्पष्ट करता है कि जिन लोगों ने भाजपा को ही अपना मान कर जय-पराजय में साथ रहे. उस पर मौका परस्त तथा दूसरे दलों से आये मौकापरस्त लोगों को तरजीह देने से न कार्यकर्ताओं में उत्साह रहा, न जनता भाजपा के प्रति आकर्षित हो सकी. श्री अमर ने कहा कि बेगूसराय भाजपा संगठन, संघर्ष एवं समर्पण को राजनीति से सुविधा, स्वार्थ एवं साधन की राजनीति को पराजित कर पुन: एक राजनीतिक ताकत के रूप में स्थापित होगा.