लापता महिला का शव पोखर से बरामद

लापता महिला का शव पोखर से बरामदगढ़पुरा. अंचल क्षेत्र के सोनमा गांव स्थित महतो पोखर से शुक्रवार को एक महिला का शव बरामद हुआ है, जिसकी पहचान सोनमा वार्ड सात निवासी लक्ष्मी साह की 23 वर्षीया पत्नी भाग्यश्री देवी के रूप में हुई. सूचना मिलते ही बखरी थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह घटना स्थल पर पहुंच […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | December 4, 2015 6:27 PM

लापता महिला का शव पोखर से बरामदगढ़पुरा. अंचल क्षेत्र के सोनमा गांव स्थित महतो पोखर से शुक्रवार को एक महिला का शव बरामद हुआ है, जिसकी पहचान सोनमा वार्ड सात निवासी लक्ष्मी साह की 23 वर्षीया पत्नी भाग्यश्री देवी के रूप में हुई. सूचना मिलते ही बखरी थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह घटना स्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, बेगूसराय भेज दिया है. बताया जाता है कि महिला शौच के लिए घर से निकली थी, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी, तब परिजनों ने खोजबीन शुरू की. इसी दौरान ग्रामीणों द्वारा पोखर में जाल गिरा कर खोजा गया, तो शव की बरामदगी हुई.