profilePicture

आपसी विवाद में चली गोली एक घायल

आपसी विवाद में चली गोली एक घायल मटिहानी (बेगूसराय). मटिहानी थाना क्षेत्र चकौर गांव में गुरुवार की शाम आपसी विवाद में अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दे कर मंजेश कुमार नामक युवक को गोली मार कर घायल कर दिया़ घटना के संबंध में बताया जाता है कि उक्त युवक अपने घर जा रहा […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | December 17, 2015 9:14 PM

आपसी विवाद में चली गोली एक घायल मटिहानी (बेगूसराय). मटिहानी थाना क्षेत्र चकौर गांव में गुरुवार की शाम आपसी विवाद में अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दे कर मंजेश कुमार नामक युवक को गोली मार कर घायल कर दिया़ घटना के संबंध में बताया जाता है कि उक्त युवक अपने घर जा रहा था इसी क्रम में अपराधियों ने फायरिंग कर दी़ गंभीर अवस्था में घायल युवक को इलाज के लिए बेगूसराय भेजा गया है़ इधर घटना की सूचना मिलते ही मटिहानी थाने की पुलिस ने अपराधियों की धर-पकड़ के लिए छापेमारी शुरू कर दी है़

Next Article

Exit mobile version