मंडल कारा में क्रिसमस पर कार्यक्रम
मंडल कारा में क्रिसमस पर कार्यक्रम तसवीर-5(आवश्यक)-मंडल कारा में क्रिसमस कार्यक्रम में उपस्थित लोगबंदियों को दिया गया संदेश बेगूसराय (नगर). क्रिसमस के मौके पर मंडल कारा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस मौके पर माता सहायिका सेवा सदन के पदाधिकारियों के द्वारा भगवान यीशु के संदेशों से अवगत कराया. इस मौके पर बंदियों के […]
मंडल कारा में क्रिसमस पर कार्यक्रम तसवीर-5(आवश्यक)-मंडल कारा में क्रिसमस कार्यक्रम में उपस्थित लोगबंदियों को दिया गया संदेश बेगूसराय (नगर). क्रिसमस के मौके पर मंडल कारा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस मौके पर माता सहायिका सेवा सदन के पदाधिकारियों के द्वारा भगवान यीशु के संदेशों से अवगत कराया. इस मौके पर बंदियों के बीच क्रिसमस के बारे में जानकारी देते हुए मंडल कारा अधीक्षक भोलानाथ सिंह ने कहा कि क्रिसमस परिवार सभी परिवारों में एकता लेकर आता है. जहां सारे दु:ख एवं शत्रुता भूल कर लोग प्रभु के जन्म को खुशी मनाते हैं. इनके विचारों को हम सबों में आत्मसात करने की जरूरत है. बंदियों ने क्रिसमस पर्व के तहत कई जानकारियां प्राप्त की. इस मौके पर कार्यक्रम को लेकर बंदियों में उत्साह देखा गया. मौके पर माता सेवा सहायिका सदन के फादर आकाश बी पैट्रिक, डायना, रीना एवं मंडल कारा के जेलर सुनील कुमार मार्य, डॉ आरबी राय, संवेदक अनिल कुमार सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित थे.