संजय कुमार सिंह बने भाजपा के जिला संयोजक

बेगूसराय(नगर) : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार सिंह(क्षेत्रीय प्रभारी) को जिला भाजपा का संयोजक मनोनीत किया गया है. ज्ञात हो कि वर्तमान जिलाध्यक्ष जयराम दास के लंबे विदेश भ्रमण पर चले जाने के उपरांत संगठन चुनाव कार्य सहित संपूर्ण जिला भाजपा संगठन के कार्य संचालन के लिए उक्त मनोनयन किया गया है. भाजपा के […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | May 18, 2016 5:44 AM

बेगूसराय(नगर) : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार सिंह(क्षेत्रीय प्रभारी) को जिला भाजपा का संयोजक मनोनीत किया गया है. ज्ञात हो कि वर्तमान जिलाध्यक्ष जयराम दास के लंबे विदेश भ्रमण पर चले जाने के उपरांत संगठन चुनाव कार्य सहित संपूर्ण जिला भाजपा संगठन के कार्य संचालन के लिए उक्त मनोनयन किया गया है.

भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह उर्फ कुमार साहब, सुधीर कुमार राय मुन्ना, जिला महामंत्री कृष्णमोहन पप्पू, नगर भाजपा अध्यक्ष राजेश सोनी, महामंत्री मिथिलेश राय, विजय राय, उमेश राय, सुनील कुमार मुन्ना, प्रदीप पाठक सहित अन्य लोगों ने इस मनोनयन का स्वागत करते हुए कहा कि संजय कुमार सिंह के परिपक्व राजनीतिक सूझ-बूझ व कार्यशैली का लाभ जिला संगठन को प्राप्त होगा, जो संगठन को मजबूती प्रदान करेगा.

Next Article

Exit mobile version