25.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

बिहार के बेगूसराय बालिका सुधार गृह से 4 लड़कियां फरार

बेगूसराय : अभी हाल में गया रिमांड होम से भागे सात बाल कैदियों की खोज बिन जारी ही थी कि बेगूसराय के बालिका रिमांड हम से चार लड़कियों के फरार होने की खबर आयी है. जानकारी के मुताबिक पूजा कुमारी, किरण कुमार, रंभा कुमारी और अनामिका कुमारी रविवार 2 बजे रात को बालिका सुधार गृह […]

बेगूसराय : अभी हाल में गया रिमांड होम से भागे सात बाल कैदियों की खोज बिन जारी ही थी कि बेगूसराय के बालिका रिमांड हम से चार लड़कियों के फरार होने की खबर आयी है. जानकारी के मुताबिक पूजा कुमारी, किरण कुमार, रंभा कुमारी और अनामिका कुमारी रविवार 2 बजे रात को बालिका सुधार गृह से फरार हो गयी हैं. यह सभी लड़कियां गत छह महीने से सुधार गृह में रह रही थीं. घटना के बाद प्रशासन और समाज कल्याण विभाग की नींद उड़ गयी है. वहीं लड़कियों की खोजबीन जारी है. बताया जा रहा है कि इससे पहले भी इस सुधार गृह से दो लड़कियां फरार हो चुकी हैं.

जानकारी के मुताबिक सुधार गृह में सुरक्षा व्यवस्था काफी लचर है. लड़कियों ने दरवाजे की कुंडी को उखाड़कर इस घटना को अंजाम दिया है. घटना रविवार की रात की है. इस संबंध में सुधार गृह की ओर से लड़कियों के फरार होने का मामला रतनपुर के सहायक थाने में दर्ज कराया गया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें