आराधना. जिले के कायस्थ समाज के लोगों ने स्थापित की भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा
Advertisement
लेटेस्ट वीडियो
कलम-दवात व बही-खाता की पूजा
Advertisement
आराधना. जिले के कायस्थ समाज के लोगों ने स्थापित की भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा समाज के वरिष्ठ लोगों ने गले मिल कर मिलन समारोह किया भागलपुर : जिले के कायस्थ समाज ने शनिवार को धूमधाम से भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना की. कहीं सहभोज का आयोजन किया गया तो कहीं प्रतिमा स्थापित कर उनके समक्ष कलम-दवात […]

ऑडियो सुनें
Advertisement
समाज के वरिष्ठ लोगों ने गले मिल कर मिलन समारोह किया
भागलपुर : जिले के कायस्थ समाज ने शनिवार को धूमधाम से भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना की. कहीं सहभोज का आयोजन किया गया तो कहीं प्रतिमा स्थापित कर उनके समक्ष कलम-दवात व बही-खाता की पूजा विधि-विधान से की गयी.
जिले व शहर के विभिन्न हिस्सों से आये समाज के वरिष्ठ लोगों ने गले मिल कर मिलन समारोह किया. शहर में सिकंदरपुर, भीखनपुर, बड़ी खंजरपुर, शिवपुरी कॉलोनी, इशाकचक समेत अन्य स्थानों पर भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना हुई. इशाकचक-नयाचक स्थित बुढ़िया काली स्थान परिसर में चित्रगुप्त पूजा पारंपरिक तरीके से हुई. चित्रगुप्त पूजा समिति की ओर से यहां पर 1880 में उनके पूर्वजों द्वारा भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना के लिए समिति का गठन किया गया था,
जो लगातार महाराज चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना कर उनके मार्गों पर चलने का संकल्प लेते हैं. पूजन कार्यक्रम में अध्यक्ष अनिल सिन्हा, कोषाध्यक्ष सचिन कुमार सिन्हा, अरविंद कुमार सिन्हा, अश्विनी कुमार सिन्हा, राहुल, अमित कुमार सिन्हा, अमन सिन्हा, शानू आनंद, प्रभाष सिन्हा आदि शामिल हुए.
सुबह प्रतिमा स्थापित, संध्या में आरती : कायस्थ समाज के लोगों का मानना है कि भगवान चित्रगुप्त समाज का लेखा-जोखा रखते हैं. राढ़ी बांधव समिति के प्रणव कुमार दास बताते हैं कि भगवान चित्रगुप्त की पूजा करने से शिक्षा-संस्कृति सुरक्षित रहती है. साथ ही किसी भी चीज का हिसाब करना आसान होता है. उन्होंने बताया कि भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा स्थापित कर कलम-दवात व बही-खाता की पूजा विधि-विधान से की गयी. शाम को संध्या आरती हुई.
इधर बड़ी खंजरपुर चित्रगुप्त पूजा समिति की ओर से गुलजारी लाल पथ पर भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना हुई. बूढ़ानाथ के सामाजिक कार्यकर्ता अभय घोष सोनू ने बताया कि उन्होंने अपने घर में सादगीपूर्वक भगवान चित्रगुप्त की पूजा की.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
संबंधित ख़बरें
Trending News
Advertisement
अन्य खबरें
Advertisement
Advertisement