भागलपुर महोत्सव के लिए आॅडिशन शुरू

अब तक ग्रुप डांस, फिल्मी गीत गायन, एकल नृत्य के लिए 70 बच्चों का चयन भागलपुर : भागलपुर महोत्सव पर 12वें सांस्कृतिक प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए ऑडिशन शनिवार को नवलोक इंग्लिश एकेडमी में शुरू हो गया. इसमें ग्रुप डांस, फिल्मी गीत गायन, एकल नृत्य के लिए 70 बच्चों का चयन हुआ. सलाहकार रमण […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | December 3, 2017 5:15 AM

अब तक ग्रुप डांस, फिल्मी गीत गायन, एकल नृत्य के लिए 70 बच्चों का चयन

भागलपुर : भागलपुर महोत्सव पर 12वें सांस्कृतिक प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए ऑडिशन शनिवार को नवलोक इंग्लिश एकेडमी में शुरू हो गया. इसमें ग्रुप डांस, फिल्मी गीत गायन, एकल नृत्य के लिए 70 बच्चों का चयन हुआ. सलाहकार रमण कर्ण ने बताया कि छह से 10 दिसंबर तक टाउन हॉल में भागलपुर महोत्सव होगा. महोत्सव का उद्घाटन राज्यपाल सतपाल मलिक करेंगे. ऑडिशन में निर्णायक की भूमिका में वाराणसी के धर्मेंद्र कुमार, योगेश कुमार, सहजोर अख्तर, किशोर सिन्हा, दीपक विश्वकर्मा, राम जी
प्रसाद हैं.
ऑडिशन में इनका हुआ चयन : ग्रुप डांस जूनियर के लिए रोहन ग्रुप, अनिल ग्रुप, कला मंदिर, स्वीट बेबी डॉल, किलकारी, नेहा, अमर, निर्मल, ब्यूटी, मुन्ना, अन्नु ग्रुप का चयन हुआ. फिल्मी गीत गायन, जूनियर के लिए उत्सव, शिवम मिश्रा, शिवम झा, दृष्टि साक्षी, अभिलेख सागर, रुद्राक्ष, आशीष राज, आयुष मिश्रा, किंजल रंजन, रिया कुमारी, कृति शर्मा, निलेश झा, जुनैद मलिक, रजनीश कुमार, शांति प्रिया,
अर्पिता चौधरी, श्रृषु मिश्रा, रिचा गोयनका, यश मिश्रा, शांति प्रिया का, एकल नृत्य प्रतियोगिता-ए के लिए गौरव, स्मृति राज, प्रिंस, साक्षी आर्या, आर्ची खेतान, रहिवा अनवर, श्रृषु कुमार, खुशी लाठ, मिष्टी रानी, मुस्कान, कुमारी अर्पिता, अनन्या सागर, श्रृति वैष्णवी, अरुणाभ चंद्रा, शांभवी, एली श्री का चयन हुआ. एकल नृत्य ग्रुप बी के लिए लक्की, खुशी, निशा, सन्नी, मनीष, शौर्य, साक्षी सोनी, रोशनी राय, अविनाश राय, जोया प्रभाकर, रेशमी, एकल नृत्य ग्रुप सी के लिए बॉबी, सौरभ, नीरज, रोशन, कृष्ण, साक्षी, आरके रामा, नितेश, अदिति स्वप्निल, ज्योति, जुलेखा परवीन, अजय रजत का चयन किया गया.

Next Article

Exit mobile version