विकास मित्रों को दी गयी क्षमता वृद्धि की जानकारी

पीरपैंती. प्रखंड कार्यालय में शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ राकेश गुप्ता ने विकास मित्रों के साथ बैठक की. प्रखंड अनु जाति-जनजाति कल्याण पदाधिकारी अजीत कुमार ने विकास मित्रों को आगामी 18 नवंबर को पटना में होने वाले मुख्यमंत्री की क्षमता वृद्धि कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी. विकास मित्रों को पटना जाने के लिए […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | November 15, 2014 10:02 AM

पीरपैंती. प्रखंड कार्यालय में शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ राकेश गुप्ता ने विकास मित्रों के साथ बैठक की. प्रखंड अनु जाति-जनजाति कल्याण पदाधिकारी अजीत कुमार ने विकास मित्रों को आगामी 18 नवंबर को पटना में होने वाले मुख्यमंत्री की क्षमता वृद्धि कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी. विकास मित्रों को पटना जाने के लिए 17 नवंबर को शाम चार बजे भागलपुर डीआरडीए भवन के पास बस की व्यवस्था किये जाने की भी जानकारी दी गयी. बैठक में विकास मित्र समन्वयक, रामरूप, सरिता देवी, अशोक रजक, बेबी देवी, ललन रविदास, संगीता देवी, पांचू, गोपाल दास आदि थे.

Next Article

Exit mobile version