जिला जदयू के युवा व महानगर अध्यक्ष को बधाई

वरीय संवाददाता, भागलपुर प्रदेश युवा जदयू के अध्यक्ष संतोष कुशवाहा ने ब्रज किशोर सिंह को युवा जिला अध्यक्ष एवं मो. शमीम रिजवी को महानगर का अध्यक्ष मनोनीत किया है, जबकि सूर्यकांत पटेल को युवा का कार्यकारी जिला अध्यक्ष बनाया गया है. शनिवार को प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत मंडल की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने बैठक कर युवा […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | December 20, 2014 10:02 PM

वरीय संवाददाता, भागलपुर प्रदेश युवा जदयू के अध्यक्ष संतोष कुशवाहा ने ब्रज किशोर सिंह को युवा जिला अध्यक्ष एवं मो. शमीम रिजवी को महानगर का अध्यक्ष मनोनीत किया है, जबकि सूर्यकांत पटेल को युवा का कार्यकारी जिला अध्यक्ष बनाया गया है. शनिवार को प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत मंडल की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने बैठक कर युवा प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारियों को बधाई दी है. साथ ही उन्होंने इसके लिए पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह, विधान पार्षद ललन सर्राफ, युवा प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुशवाहा एवं जिला अध्यक्ष अर्जुन प्रसाद साह के प्रति आभार प्रकट किया है. बधाई देने वालों में जलधर मंडल, इंद्रप्रकाश मंडल, अनिल सिंह, उपेंद्र मंडल, हीरा पांडेय, दीपक कुमार गुप्ता, नीलम सिंह, सुनीता सिंह, मो सहाबुद्दीन, परवेज आलम, दिनेश सिंह, नीरज कुमार राय, शबाना दाउद, हसनै अंसारी, शंकर समाजवादी, इबरार अंसारी, अंसार खान आदि शामिल हैं.

Next Article

Exit mobile version