भाजपा ग्रामीण मंडल की बैठक

कहलगांव. पुरानी बाजार कहलगांव में भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल की बैठक अध्यक्ष मनोज सिंह की अध्यक्षता में हुई. मंडल (प्रखंड) की सभी 28 पंचायतों में सदस्यता अभियान जोर-शोर से चलाने का निर्णय लिया गया. मंडल सदस्यता प्रभारी सुदामा निशाद ने अगली बैठक में सभी पंचायत अध्यक्ष एवं मंच मोर्चा के पदाधिकारियों को उपस्थित रहने […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | December 28, 2014 10:03 PM

कहलगांव. पुरानी बाजार कहलगांव में भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल की बैठक अध्यक्ष मनोज सिंह की अध्यक्षता में हुई. मंडल (प्रखंड) की सभी 28 पंचायतों में सदस्यता अभियान जोर-शोर से चलाने का निर्णय लिया गया. मंडल सदस्यता प्रभारी सुदामा निशाद ने अगली बैठक में सभी पंचायत अध्यक्ष एवं मंच मोर्चा के पदाधिकारियों को उपस्थित रहने को कहा. बैठक में जिला भाजपा के महामंत्री सह सदस्यता प्रभारी योगेंद्र मंडल, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष शिवकुबेर सिंह मंटू, विनय कुमार सिन्हा आदि मौजूद थे. नगर विकास व आवास विभाग आज कहलगांव में कहलगांव. नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को कहलगांव आयेंगे. नगर पंचायत अध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया कि मंत्री नगर विकास की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास व उदघाटन करेंगे.

Next Article

Exit mobile version