profilePicture

नव नियुक्त प्रदेश महासचिव को किया सम्मानित

भागलपुर: चंपानगर इस्लामपुर यतीमखाना में शुक्रवार को महानगर जदयू महिला प्रकोष्ठ ने नव नियुक्त प्रदेश महासचिव को सम्मानित किया.प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरीSpies In Mauryan Dynasty : मौर्य काल से ही चल रही है ‘रेकी’ की परंपरा, आज हो तो देश में मच जाता है बवालRajiv Gauba : पटना के सरकारी स्कूल से राजीव गौबा […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | July 16, 2013 1:33 PM

भागलपुर: चंपानगर इस्लामपुर यतीमखाना में शुक्रवार को महानगर जदयू महिला प्रकोष्ठ ने नव नियुक्त प्रदेश महासचिव को सम्मानित किया.

समारोह में दर्जनों महिलाओं ने भाग लिया. महानगर महिला प्रकोष्ठ वार्ड दो की अध्यक्ष फाहिमा खातून और नुरसबा ने प्रदेश कमेटी में भागलपुर से प्रदेश महासचिव पद पर चयनित डॉ किरण सिंह एवं सुमन यादव को फूल माला से सम्मानित किया. डॉ किरण सिंह ने कहा कि प्रदेश जदयू कमेटी में भागलपुर से तीन महिलाओं को जिम्मेवारी सौंपे जाने से महिलाओं का हौसला बढ़ा है.यह महिलाओं के लिए गर्व की बात है.

पार्टी के निर्देशानुसार पंचायत स्तर तक महिलाओं की भूमिका सुनिश्चित की जायेगी. सुमन यादव ने भागलपुर की महिलाओं को प्रदेश कमेटी में चयनित करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष को धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि वह भागलपुर में महिलाओं की समस्या के लिए पार्टी स्तर पर अभियान चलायेगी. दोनों जदयू नेत्री ने यतिमखाना के बच्चों के बीच बिस्कुट वितरण किया और यहां की स्थिति पर ध्यान देने की बात कही. मौके पर बीबी शबनम, रामदुलारी, नूतन, प्रमीला देवी, रवि आदि उपस्थित थे.

Next Article

Exit mobile version