अनशन समाप्ति पर विधायक ने जतायी प्रसन्नता

वरीय संवाददाता, भागलपुर नगर विधायक अजीत शर्मा ने नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल एवं पार्षदों का अनशन समाप्त होने पर प्रसन्नता व्यक्त की है. श्री शर्मा ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण शहर की स्थिति नारकीय हो गयी थी. इससे एक दिन पूर्व विधायक ने हड़ताल समाप्ति के लिए पहल […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | January 16, 2015 10:03 PM

वरीय संवाददाता, भागलपुर नगर विधायक अजीत शर्मा ने नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल एवं पार्षदों का अनशन समाप्त होने पर प्रसन्नता व्यक्त की है. श्री शर्मा ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण शहर की स्थिति नारकीय हो गयी थी. इससे एक दिन पूर्व विधायक ने हड़ताल समाप्ति के लिए पहल करते हुए सफाई कर्मचारी संघ के नेताओं से वार्ता भी की थी और मुख्यमंत्री को इस आशय का एक पत्र भी भेजा था.

Next Article

Exit mobile version