नगर महिला कांग्रेस ने चलाया सदस्यता अभियान

वरीय संवाददाता, भागलपुर नगर महिला कांग्रेस ने मंगलवार को बरारी क्षेत्र में कांग्रेस सदस्यता अभियान चलाया. महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने अभियान के दौरान घर-घर जाकर महिलाओं को कांग्रेस से जोड़ने का काम किया. प्रवक्ता डॉ अभय आनंद ने बताया कि अब तक बरारी क्षेत्र में करीब 500 महिलाओं को कांग्रेस की सदस्यता दिलायी गयी […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | February 10, 2015 10:02 PM

वरीय संवाददाता, भागलपुर नगर महिला कांग्रेस ने मंगलवार को बरारी क्षेत्र में कांग्रेस सदस्यता अभियान चलाया. महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने अभियान के दौरान घर-घर जाकर महिलाओं को कांग्रेस से जोड़ने का काम किया. प्रवक्ता डॉ अभय आनंद ने बताया कि अब तक बरारी क्षेत्र में करीब 500 महिलाओं को कांग्रेस की सदस्यता दिलायी गयी है. इस दौरान महिला कार्यकर्ता द्वारा कांग्रेस पार्टी द्वारा महिलाओं के हित में उठाये गये कदम व उनके कल्याण के लिए चलाये गये कार्यक्रमों की भी जानकारी दी गयी. सदस्यता अभियान में कोमल सृष्टि, पूनम मिश्रा, पिंकी भारती, पार्वती सिंह, सुषमा देवी आदि शामिल थी.

Next Article

Exit mobile version