profilePicture

विधायक ने चलाया सदस्यता अभियान

फोटो : 22 बांका 21 : सदस्यता अभियान चलाते विधायक राम नारायण मंडल बांका. भाजपा विधायक राम नारायण मंडल के नेतृत्व में रविवार को कई स्थानों पर सदस्यता अभियान चलाया गया. सदस्यता अभियान की शुरुआत विजय नगर से की गयी. तीन स्थानों पर सदस्यता अभियान चलाया गया. इसके बाद बांका प्रखंड के केबलडीह, बढ़ौना और […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | February 22, 2015 10:04 PM

फोटो : 22 बांका 21 : सदस्यता अभियान चलाते विधायक राम नारायण मंडल बांका. भाजपा विधायक राम नारायण मंडल के नेतृत्व में रविवार को कई स्थानों पर सदस्यता अभियान चलाया गया. सदस्यता अभियान की शुरुआत विजय नगर से की गयी. तीन स्थानों पर सदस्यता अभियान चलाया गया. इसके बाद बांका प्रखंड के केबलडीह, बढ़ौना और समुखिया गांव में सदस्यता अभियान चलाया गया. विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री लगातार बढि़या काम कर रहे हैं. जिसकी वजह से पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दामों में गिरावट आयी है. साथ ही विदेशों में भारत का नाम हुआ है. मौके पर समुखिया के मुखिया रवि कुमार मिश्रा, अजय दास, मुकेश सिन्हा, सुनील चटर्जी, महेश गुप्ता, सत्य नारायण पंजियारा, विकास मंडल सहित दर्जनों कार्यकर्ता उनके साथ थे. दलित सेना का कार्यकर्ता सम्मेलन आजबांका. दलित सेना का कार्यकर्ता सम्मेलन सोमवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित होगा. उद्घाटन प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार साधु करेंगे. इस दौरान लोक जन शक्ति पार्टी के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे. ये जानकारी दलित सेना के जिलाध्यक्ष विजय पासवान ने दी.

Next Article

Exit mobile version