profilePicture

रालोसपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का स्वागत

फोटो – विद्यासागर वरीय संवाददाता, भागलपुर राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अरुण कुमार ने कुमार नीरज सिंह उर्फ नीरज कुशवाहा को पार्टी का भागलपुर जिला अध्यक्ष व जय प्रकाश राय को नवगछिया पुलिस जिला का अध्यक्ष मनोनीत किया है. मनोनयन के बाद भागलपुर आने के दौरान शनिवार को नसरतखानी के पास […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | March 14, 2015 10:03 PM

फोटो – विद्यासागर वरीय संवाददाता, भागलपुर राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अरुण कुमार ने कुमार नीरज सिंह उर्फ नीरज कुशवाहा को पार्टी का भागलपुर जिला अध्यक्ष व जय प्रकाश राय को नवगछिया पुलिस जिला का अध्यक्ष मनोनीत किया है. मनोनयन के बाद भागलपुर आने के दौरान शनिवार को नसरतखानी के पास महानगर रालोसपा कार्यकर्ताओं ने दोनों जिला अध्यक्ष का स्वागत किया. इस दौरान जिला अध्यक्ष कुमार नीरज सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त जताया और कहा कि ऐसा ही प्यार व स्नेह हमेशा मेरे व पार्टी के प्रति बनाये रखें और आगामी पांच अप्रैल को गांधी मैदान, पटना में होने वाले किसान-नौजवान रैली को सफल बनाने के लिए यहां से हजारों की संख्या में शामिल हों. नवगछिया के जिला अध्यक्ष श्री राय ने कहा कि वह हर कदम पर भागलपुर जिला एवं महानगर से कदम से कदम मिला कर चलेंगे. महानगर अध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा के नेतृत्व में स्वागत करने वालों में महानगर महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष सुनीता सिंह कुशवाहा, गोपाल महतो, मृत्युंजय कुमार सिन्हा, गोपाल चुनिहारा, अजीत तिवारी, चंदन कुमार कर्ण, सुबोध शर्मा, अमरकांत मंडल, कांति सिंह कुशवाहा, नवीन कुमार, रंजीत मंडल, सन्याल भारती, भवेश कुमार, जवाहर सिंह, शांति सिंह कुशवाहा, फिरदौस आलम, मंकेश्वर सिंह उर्फ मंटू सिंह आदि शामिल थे.

Next Article

Exit mobile version