छेड़खानी को लेकर आदमपुर थाना में दो घंटे तक हाइवोल्टेज ड्रामा
भागलपुर: लड़की से छेड़खानी के मामले को लेकर बुधवार को शाम में आदमपुर थाना में लगभग दो घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ. आदमपुर थाना क्षेत्र के रामानाथ घोष लेन की रहने वाली दो लड़कियों ने ग्वाल बस्ती के रहने वाले दो लड़कों पर छेड़खानी का आरोप लगाया. लड़की के भाई को जब छेड़खानी का […]
भागलपुर: लड़की से छेड़खानी के मामले को लेकर बुधवार को शाम में आदमपुर थाना में लगभग दो घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ. आदमपुर थाना क्षेत्र के रामानाथ घोष लेन की रहने वाली दो लड़कियों ने ग्वाल बस्ती के रहने वाले दो लड़कों पर छेड़खानी का आरोप लगाया.
लड़की के भाई को जब छेड़खानी का पता चला तो वह उन लड़कों से भिड़ गया और दोनों में मारपीट भी हुई. मामला थाना तक पहुंचा. दोनों पक्षों के लोग थाना पहुंचे. लगभग दो घंटे तक कोशिश करने के बाद दोनों पक्षों में समझौता हुआ और बिना प्राथमिकी किये सभी वापस गये.
पीछा करता था लड़का
लड़की ने थाने में बताया कि ग्वाल टोली का रहने वाला लड़का अक्सर उसका पीछा किया करता था. लड़की ने यह भी बताया कि जब वह भी उसी मोहल्ले में रहती थी तब कभी उसके साथ फोटो खिंचवाया था जिसका वह गलत इस्तेमाल कर रहा था. लड़का उसी फोटो को दिखा कर सभी से कहता था कि उससे उसकी दोस्ती है. पुलिस ने जब लड़के का मोबाइल खंगाला तो उसमें उस लड़की के कई फोटो मिले. लड़के से सभी फोटो को डिलीट करने और उसके बाद किसी तरह का संपर्क नहीं रखने की हिदायत पुलिस ने दी.