गरज के साथ 34 एमएम बारिश

भागलपुर : शहर में शुक्रवार अल सुबह 3.20 बजे गरज के साथ बारिश हुई. आधे घंटे की बारिश से मौसम सुहाना हो गया. बादल गरजने का शोर इतना अधिक था कि शहर वासियों की नींद खुल गयी. घर में सो रहे लोगों को लगा कि ठनका अब गिरा तब गिरा. मौसम विभाग के अनुसार सोमवार […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | September 12, 2015 8:08 AM
भागलपुर : शहर में शुक्रवार अल सुबह 3.20 बजे गरज के साथ बारिश हुई. आधे घंटे की बारिश से मौसम सुहाना हो गया. बादल गरजने का शोर इतना अधिक था कि शहर वासियों की नींद खुल गयी.
घर में सो रहे लोगों को लगा कि ठनका अब गिरा तब गिरा. मौसम विभाग के अनुसार सोमवार से लगातार तीन दिनों तक गरज के साथ बारिश होने की संभावना है. गरमी के बाद कम दबाव का क्षेत्र बनने से यह स्थिति बनी. शुक्रवार को 34 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गयी.

Next Article

Exit mobile version