विधायक के दही-चूड़ा के भोज में शामिल हुए पार्षद व शहर के लोग

विधायक के दही-चूड़ा के भोज में शामिल हुए पार्षद व शहर के लोग- फोेटो मनोज संवाददाता, भागलपुर नगर विधायक अजीत शर्मा के आवास पर शुक्रवार को मकर संक्रांति के दही-चूड़ा के भोज में निगम के पार्षद और शहर के कई गणमान्य लोग शामिल हुए. दिन के एक बजे शुरू हुए इस भोज अतिथियों का स्वागत […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | January 15, 2016 6:58 PM

विधायक के दही-चूड़ा के भोज में शामिल हुए पार्षद व शहर के लोग- फोेटो मनोज संवाददाता, भागलपुर नगर विधायक अजीत शर्मा के आवास पर शुक्रवार को मकर संक्रांति के दही-चूड़ा के भोज में निगम के पार्षद और शहर के कई गणमान्य लोग शामिल हुए. दिन के एक बजे शुरू हुए इस भोज अतिथियों का स्वागत नगर विधायक खुद कर रहे थे. भोज में दही-चूड़ा खिलाने और उसे परोसने की जिम्मेवारी महिला कांग्रेस अध्यक्ष कोमल सृष्टि, नगर अध्यक्ष पूजा साह, महासचिव सोनी साह सहित कई सदस्य ने संभाल रखी थी. भोज में पूर्व मेयर डाॅ वीणा यादव भी पहुंची थी. भोज में खाते-खाते कई चर्चाएं भी उठी, लेकिन चर्चा वहीं तक सीमित रही. शाम पांच बजे तक भोज चलता रहा. दही-चूड़ा के साथ सब्जी, लाई और तिलकुट का भी लोगों ने जमकर मजा लिया. मौके पर राजद के प्रो सलाउद्दीन अहसन, कांग्रेस नेता मृत्युंजय सिंह गंगा, डा‍ॅ अभय आनंद, रिंकू सिंह, पंकज कुमार, राजद के मो उस्मान, जदयू के राजा यादव सहित कई लोग उपस्थित थे.

Next Article

Exit mobile version