भाजपा ने निकाला प्रतिरोध मार्च

नवगछिया : भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विशेश्वर ओझा, केदार सिंह व लोजपा के बृजनाथी सिंह बिहपुर थाना क्षेत्र के कहारपुर में भाजपा कार्यकर्ता की हत्या के विरोध में मंगलवार को भाजपा ने नवगछिया शहर में विरोध मार्च निकाला. नेतृत्व जिलाध्यक्ष सुबोध सिंह कुशवाहा कर रहे थे. इसमें बिहपुर के पूर्व विधायक ई शैलेंद्र भी शामिल […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | February 17, 2016 6:03 AM

नवगछिया : भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विशेश्वर ओझा, केदार सिंह व लोजपा के बृजनाथी सिंह बिहपुर थाना क्षेत्र के कहारपुर में भाजपा कार्यकर्ता की हत्या के विरोध में मंगलवार को भाजपा ने नवगछिया शहर में विरोध मार्च निकाला. नेतृत्व जिलाध्यक्ष सुबोध सिंह कुशवाहा कर रहे थे. इसमें बिहपुर के पूर्व विधायक ई शैलेंद्र भी शामिल हुए. भाजपा नेता व कार्यकर्ता गले में परचा लटकाये और मुंह पर काला फीता बांध कर विरोध जता रहे थे.

पूर्व विधायक आज से दो दिवसीय भूख हड़ताल पर : पूर्व विधायक ई शैलेंद्र ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं की चुन-चुन कर हत्या की जा रही है. नवगछिया में पुलिस प्रशासन नाम की कोई चीज नहीं रह गयी है. गुड्डू सिंह भी भाजपा का सक्रिय कार्यकर्ता था. बिहार में बढ़ते अपराध व भाजपा कार्यकर्ता गुड्डू सिंह की हत्या के विरोध में बुधवार को वह नवगछिया अनुमंडल कार्यालय के सामने दो दिवसीय भूख हड़ताल करेंगे. उन्होंने कहा कि अगर इसके बाद भी नवगछिया पुलिस अपराधियों को गिरफ्तार नहीं करती है, तो भाजपा आंदोलन करने को बाध्य होगी.
प्रतिरोध मार्च में जिलाध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह कुशवाहा, जिला महामंत्री चंद्रकिशोर शर्मा, गोपालपुर मंडल अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह, नगर अध्यक्ष नरेश साह, रंगरा मंडल अध्यक्ष मुक्ति सिंह, जिला मंत्री मुकेश राणा, नवगछिया ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अशोक जायसवाल, शोषण यादव, विजय चौधरी, सज्जन सिंह, पंकज शर्मा, भारतेंदु मिश्र आदि मौजूद थे.

Next Article

Exit mobile version