पूजा हुई पूरी, पर गंगा हुई मैली

जिले की हजारों प्रतिमा गंगा में विसर्जित प्रतिमा के साथ अन्य हानिकारक चीजें भी हुई विसर्जित भागलपुर : एक ओर जहां जिले के श्रद्धालुओं के बीच मां सरस्वती की पूजा समारोह में श्रद्धा और उल्लास का वातावरण रहा, लोग भक्ति में विभोर रहे, वहीं दूसरी ओर श्रद्धालुओं द्वारा विसर्जित हजारों प्रतिमाओं से गंगा मैली हो […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | February 17, 2016 6:18 AM

जिले की हजारों प्रतिमा गंगा में विसर्जित

प्रतिमा के साथ अन्य हानिकारक चीजें भी हुई विसर्जित
भागलपुर : एक ओर जहां जिले के श्रद्धालुओं के बीच मां सरस्वती की पूजा समारोह में श्रद्धा और उल्लास का वातावरण रहा, लोग भक्ति में विभोर रहे, वहीं दूसरी ओर श्रद्धालुओं द्वारा विसर्जित हजारों प्रतिमाओं से गंगा मैली हो गयी. शहर के विभिन्न पर्यावरणविद व पर्यावरण संरक्षण के लिए काम करनेवाली संस्थाओं, गंगा महाआरती करने वाले संस्थाओं के मेहनत पर पानी फिर गया, जब इतना अभियान चलाने के बावजूद गंगा में प्रतिमा विसर्जित की गयी और अन्य अवशिष्ट चीजों को प्रवाहित किया गया.
शहर के विभिन्न गंगा तटों पर प्रतिमाओं के बिखरे अवशेष इसका जीता-जागता उदाहरण हैं. पुआल, लकड़ी, हानिकारक रसायन समेत अन्य अवशिष्ट चीजें गंगा में मिल कर गंगा को प्रदूषित कर रही हैं पर्यावरणविदों का कहना है कि गंगा के मैली होने के कारण ही दुर्लभ जलीय जीवों की संख्या दिनों-दिनों घटती जा रही है. गंगा के पानी को ही साफ कर लोगों के पीने योग्य बनाया जा रहा है. कभी ऐसा ना हो कि कितना भी पानी साफ किया जाये, इसके बाद भी वह विषैला ही रह जाये.

Next Article

Exit mobile version