डीलर हत्याकांड में गिरफ्तार तीनों आरोपितों को भेजा जेल

बिहपुर : थाना क्षेत्र के भ्रमरपुर में शनिवार को हुई डीलर ब्रजकिशोर झा की हत्या के आरोप में गिरफ्तार तीनों नामजद आरोपितों को रविवार को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. यह जानकारी थानाध्यक्ष राजेश शरण ने दी. मृतक के पुत्र नीतीश कुमार ने अपने चाचा विपिन झा और उसके पुत्रों पंकज झा […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | January 23, 2017 5:13 AM

बिहपुर : थाना क्षेत्र के भ्रमरपुर में शनिवार को हुई डीलर ब्रजकिशोर झा की हत्या के आरोप में गिरफ्तार तीनों नामजद आरोपितों को रविवार को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. यह जानकारी थानाध्यक्ष राजेश शरण ने दी.

मृतक के पुत्र नीतीश कुमार ने अपने चाचा विपिन झा और उसके पुत्रों पंकज झा व दीपक झा के खिलाफ पिता की हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाना में पाथमिकी दर्ज करायी थी. पुलिस सूत्रों के अनुसार पकड़े गये तीनों आरोपितों ने हत्याकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है. इन लोगों ने बताया कि डीलर को गोली मारने के बाद पिस्तौल पास के बगीचे में ही फेंक दी थी.
डीलर संघ ने की हत्या की निंदा
नारायणपुर. डीलर ब्रजकिशोर झा उर्फ बाजे बाबा की हत्या की डीलर संघ ने निंदा की है. पैक्स अध्यक्ष शालीग्राम शर्मा ने कहा कि ब्रजकिशोर झा मिलनसार स्वभाव के थे. मौके पर डीलर गणपत यादव, अशोक लोहिया, नागेशवर यादव, मन्नु झा, मुकेश यादव, दिनेश चंद्र चौधरी, विनोद मिश्र, निलाव कुमार, रामोतार सिंह, पप्पू यादव, प्रीतम शर्मा, सलीक शर्मा आदि मौजूद थे.

Next Article

Exit mobile version