27.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

Bihar Lok Sabha Election Result 2024: JDU, BJP और RJD में कौन कितने सीट से आगे? यहां देखें सटीक नतीजे

Bihar Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम को लेकर रुझान आने लगे है. आज देश भर की निगाहें न्यूज चैनल पर टीकी है. बिहार में शुरुआती रुझान सामने आने लगे है. इसी बीच देखें JDU, BJP और RJD में आगे कौन है?

Bihar Lok Sabha Election Result 2024: बिहार लोकसभा चुनाव के नतीजों के रुझान लगातार आ रहा है. राज्य की सभी 40 सीटों के लिए अलग-अलग जिलों के 35 मतगणना केंद्रों पर सुचारू रुप से काउंटिग की जा रही है. बता दें कि सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की गई जिसकी बाद ईवीएम मतगणना की जा रही है. शुरुआती रुझानों के अनुसार एनडीए ने 15 सीटों पर बढ़त बनाई है. वहीं बीजेपी 13 सीटों पर आगे चल रहा है, तो आरजेडी 3 सीटों से आगे है. कुछ ही देर में अंतिम नतीजे भी आने शुरू हो जाएंगे.

बिहार के 40 लोकसभा सीट


वाल्मीकि नगर, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, झंझारपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, मधेपुरा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, वैशाली, गोपालगंज, सीवान, महाराजगंज, सारण, हाजीपुर, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर, बांका, मुंगेर, नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकाट, जहानाबाद, औरंगाबाद, गया, नवादा और जमुई के वोटों की गिनती के लिए विभिन्न जिलों में 35 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं. यहां कुल 72,723 ईवीएम मशीनों के जरिए वोटों की गिनती की जाएगी.

Bihar Election Results 2024: बिहार में इन 15 सीटों पर JDU आगे

  1. मुंगेर – ललन सिंह – 31162 वोटों से आगे
  2. नालंदा – कौशलेंद्र कुमार – 22770 वोटों से आगे
  3. पूर्णिया – संतोष कुशवाहा – 1782 वोटों से आगे
  4. शिवहर – लवली आनंद – 13623 वोटों से आगे
  5. सीतामढ़ी – देवेश चंद्र ठाकुर – 2266 वोटों से आगे
  6. सीवान – विजयलक्ष्मी कुशवाहा – 1889 वोटों से आगे
  7. सुपौल- दिलेश्वर कामत – 58113 वोटों से आगे
  8. वाल्मीकि नगर – सुनील कुमार – 49182 वोटों से आगे
  9. बांका – गिरधारी यादव – 30489 वोटों से आगे
  10. भागलपुर – अजय मंडल – 25829 वोटों से आगे
  11. गोपालगंज – आलोक सुमन – 57859 वोटों से आगे
  12. झंझारपुर – रामप्रीत मंडल- 19912 वोटों से आगे
  13. कटिहार – दुलालचंद्र गोस्वामी – 37724 वोटों से आगे
  14. किशनगंज – मुजाहिद आलम -15791 वोटों से आगे
  15. मधेपुरा – दिनेश चंद्र यादव – 73999 वोटों से आगे

also read: Bihar Lok Sabha Election Results: लालू यादव की दोनों बेटियां मीसा और रोहिणी में कौन है आगे? यहां पढ़ें लेटेस्ट अपडेट

also read: Lok Sabha Election Result 2024: मैं जीतने बाद टिप्पणी करूंगा, हमारी जीत निर्णायक होगी- रविशंकर प्रसाद

Bihar Election Results 2024: बिहार में BJP 13 सीट पर आगे

  1. पश्चिम चंपारण – डॉ. संजय जैयसवाल
  2. पूर्वी चंपारण – राधामोहन सिंह
  3. महराजगंज- जनार्दन सिंह
  4. सारण- राजीव प्रताप रुडी
  5. मुज्जफरपूर- राज भूषण चौधरी
  6. मधुबनी- अशोक कुमार यादव
  7. दरभंगा- गोपाल जी ठाकुर
  8. अररिया- प्रदीप कुमार सिंह
  9. बेगूसराय- गिरिराज सिंह
  10. उजियारपूर- नित्यानंद राय
  11. पटना साहिब- रविशंकर प्रसाद
  12. नवादा- विवेक ठाकुर
  13. बक्सर- मिथिलेश तिवारी

Bihar Election Results 2024: बिहार में RJD 3 सीट से आगे

  1. पाटलिपुत्रा – मीसा भारती
  2. जहानाबाद – सुरेंद्र प्रसाद
  3. औरंगाबाद – अभय कुशवाह

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें