बिहार शिक्षक बहाली फेज 2: किस जिले में कितने पदों पर होगी नियुक्ति? जानिए सबसे अधिक किस विषय की है वैकेंसी..

बिहार में शिक्षक बहाली के दूसरे चरण की वैकेंसी को लेकर बड़ा अपडेट आया है. किन जिलों में कितने पदों पर बहाली आएगी इसकी जानकारी सामने आ गयी है. वहीं सबसे अधिक किस विषय की वैकेंसी है इसकी भी जानकारी मिल गयी है. जानिए इसको लेकर पूरी जानकारी...

By ThakurShaktilochan Sandilya | September 22, 2023 12:45 PM

Bihar Teacher Vacancy: शिक्षा विभाग ने बिहार में माध्यमिक- उच्च माध्यमिक शिक्षकों की बहाली के लिए जिलेवार पदों की सूची जारी कर दी गयी है. विद्यालय अध्यापक नियमावली के तहत बिहार लोक सेवा आयोग की तरफ से विद्यालय अध्यापक पदों की दूसरे फेज की सीधी भर्ती में किस विषय के सबसे अधिक पद होंगे, इसकी भी जानकारी अब सामने आ गयी है. प्लस टू स्कूलों (कक्षा नौ वीं से 12 वीं तक) के रिक्त कुल 37,710 पदों में करीब 15 फीसदी पद केवल एक विषय के हैं. इस विषय की मेहनत से पढ़ाई करने वाले स्नातक और स्नातकोत्तर उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए प्रस्तावित भर्ती एक अवसर भी होगी. वहीं कक्षा नौ से 10 वीं तक के स्कूलों में कुल रिक्त 18,880 रिक्त पदों में 36 फीसदी से अधिक पद केवल दो विषयों के हैं. वहीं कक्षा 11 से 12 वीं में कुल रिक्त 18830 पदों में से 54 फीसदी पद केवल 4 विषयों को मिलाकर हैं.

नीतीश कैबिनेट ने दी हरी झंडी..

पिछले दिनों सीएम नीतीश कुमार की कैबिनेट बैठक में कक्षा 9 से 12वीं तक के लिए शिक्षकों के पदों को स्वीकृति दी गयी थी. कुल 37 हजार 710 रिक्त पद हैं और सबसे अधिक पद पश्चिम चंपारण में हैं. प्लस टू स्कूलों (कक्षा 9वीं से 12 वीं तक) के रिक्त कुल 37,710 पदों में करीब 15 फीसदी पद केवल अंग्रेजी भाषा के हैं. इस भाषा के अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अवसर सामने है. वहीं कक्षा नौ से 10 वीं तक के स्कूलों में कुल रिक्त 18,880 रिक्त पदों में 36 फीसदी से अधिक पद केवल अंग्रेजी और हिंदी के हैं. वहीं कक्षा 11 से 12 वीं में कुल रिक्त 18830 पदों में से 54 फीसदी पद केवल अंग्रेजी ,रसायन शास्त्र ,भौतिक शास्त्र और एनआरबी के हैं.

माध्यमिक की 42 फीसदी खाली पद केवल छह जिलों में

जहां तक जिलों का सवाल है, माध्यमिक की कुल रिक्तियों का 42 फीसदी से अधिक पद केवल पटना, पश्चिमी चंपारण, सारण, दरभंगा, कटिहार और मधुबनी में है. इसी तरह उच्च माध्यमिक की कुल रिक्तियों में 31 फीसदी से अधिक पद केवल चार जिलों मसलन पटना, पश्चिमी चंपारण,सारण और मधुबनी में हैं. सबसे अधिक पद पश्चिमी चंपारण, पटना, भोजपुर और दरभंगा जिले में है.

Also Read: बिहार: बांका का एक्जीक्यूटिव इंजीनियर 8 साल में बना करोड़पति, छापा पड़ा तो काली कमाई का सच ऐसे आया सामने..
अंग्रेजी में सबसे अधिक नियुक्ति..

भागलपुर जिले में कुल 995 पदों पर बहाली होगी् इनमें कक्षा 9वीं और 10वीं के 515 और 11वीं और 12वीं के लिए 480 पदों पर बहाली होगी. पटना में कुल 2272 पद दिए गए हैं. शिक्षा विभाग ने जिलों को यह सूची भेज दी है. अंग्रेजी में सबसे अधिक 5436 पदों पर नियुक्ति होगी. इसमें कक्षा 9-10 के लिए 3465 जबकि कक्षा 11-12 के लिए 1971 पद हैं.

कक्षा 9-10 वीं की रिक्तियां

विषय- रिक्तियां

  • सामाजिक विज्ञान- 1922

  • गणित- 2206

  • विज्ञान- 2320

  • हिंदी-3423

  • अंग्रेजी -3465

  • संस्कृत -1856

  • उर्दू -1219

  • संगीत- 1068

  • ललितकला- 284

  • नृत्य- 391

  • शारीरिक शिक्षा- 556

  • मैथिली-80

  • अरबी- 15

  • फारसी- 49

  • बंगला-26

जानें किस जिले में कितनी है रिक्तियां..

जिला- रिक्तियों की कुल संख्या

  • पटना-1148

  • नालंदा- 590

  • भोजपुर- 779

  • बक्सर- 396

  • रोहतास- 403

  • भभुआ- 272

  • गया- 709

  • जहानाबाद- 142

  • अरवल-114

  • नवादा- 360

  • औरंगाबाद- 517

  • मुजफ्फरपुर- 527

  • सीतामढ़ी-285

  • शिवहर- 40

  • वैशाली- 323

  • पूर्वी चंपारण- 425

  • पश्चिमी चंपारण- 1447

  • सारण -1658

  • सिवान-471

  • गोपालगंज- 286

  • दरभंगा- 1350

  • मधुबनी- 1593

  • समस्तीपुर- 326

  • सहरसा- 146

  • सुपौल- 191

  • मधेपुरा- -226

  • पूर्णिया- 359

  • अररिया- 206

  • किशनगंज- 203

  • कटिहार- 1002

  • भागलपुर- 515

  • बांका- 194

  • मुंगेर- 312

  • शेखपुरा- 317

  • लखीसराय- 158

  • जमुई- 280

  • खगड़िया- 111

  • बेगूसराय- 499

    कुल रिक्तियां- 18880

कक्षा 11 से 12 वीं की विषयवार रिक्तियां

  • भौतिकी-1919

  • रसायन शास्त्र- 1857

  • गणित- 1651

  • वनस्पतिशास्त्र- 561

  • जंतु विज्ञान- 400

  • हिंदी-1169

  • अंग्र्रेजी – 1971

  • उर्दू- 333

  • इतिहास-691

  • राजनीति विज्ञान- 594

  • अर्थशास्त्र- 168

  • भूगोल- 501

  • गृह विज्ञान- 505

  • मनोविज्ञान- 1144

  • समाज शास्त्र- 823

  • दर्शनशास्त्र- 108

  • संगीत- 582

  • कम्प्यूटर विज्ञान- 172

  • बंगला- 07

  • अरबी-14

  • भोजपुरी- 2

  • मैथिली- 155

  • पाली- 4

  • फारसी- 21

  • संस्कृत- 186

  • एनआरबी- 2704

  • इपीएस- 363

  • बिजनेस स्टडी- 93

  • लेखा शास्त्र- 162

जानें किस जिले में कितनी है रिक्तियां..

जिला- रिक्तियों की कुल संख्या

  • पटना-1124

  • नालंदा- 680

  • भोजपुर- 587

  • बक्सर- 234

  • रोहतास-560

  • भभुआ- 245

  • गया- 985

  • जहानाबाद- 153

  • अरवल-180

  • नवादा- 770

  • औरंगाबाद- 313

  • मुजफ्फरपुर- 726

  • सीतामढ़ी-280

  • शिवहर- 53

  • वैशाली- 343

  • पूर्वी चंपारण- 730

  • पश्चिमी चंपारण- 2134

  • सारण -1227

  • सिवान-623

  • गोपालगंज- 299

  • दरभंगा- 722

  • मधुबनी- 1348

  • समस्तीपुर- 209

  • सहरसा- 286

  • सुपौल- 61

  • मधेपुरा- -739

  • पूर्णिया- 178

  • अररिया- 247

  • किशनगंज-127

  • कटिहार- 672

  • भागलपुर- 480

  • बांका- 413

  • मुंगेर- 161

  • शेखपुरा-166

  • लखीसराय- 129

  • जमुई- 200

  • खगड़िया- 50

  • बेगूसराय- 396

  • कुल रिक्तियां- 18830

विशेष माध्यमिक विद्यालय अध्यापक रिक्ति..

  • प्रमष्तिकीय पक्षाघात- 6

  • पूर्ण दृष्टिबाधित- 28

  • श्रवण बाधित- 52

  • अल्पदृष्टि बाधित- 87

  • वाच्य एवं भाषा- 54

  • बौद्धिक दिव्यांगता- 16

  • स्वलीनता दिव्यांगता – 3

  • विशेष अधिगम दिव्यांगता- 10

  • बहु दिव्यांगता- 14

  • कुल रिक्तियां – 270

Next Article

Exit mobile version