दो घरों का ताला तोड़ 20 हजार की चोरी
तुरकौलिया : थाना क्षेत्र के बेलवा राय गांव में सुरेश सिंह व नागेश्वर सिंह के घर का ताला तोड़ अज्ञात चोरों ने रविवार की रात हजारों का सामान चोरी कर ली. घटना के बारे में बताया जाता है कि ताला तोड़ कर उक्त दोनों के घर से दो गैस सिलिंडर बर्तन समेत लगभग 20 हजार […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
August 3, 2016 5:56 AM
तुरकौलिया : थाना क्षेत्र के बेलवा राय गांव में सुरेश सिंह व नागेश्वर सिंह के घर का ताला तोड़ अज्ञात चोरों ने रविवार की रात हजारों का सामान चोरी कर ली. घटना के बारे में बताया जाता है कि ताला तोड़ कर उक्त दोनों के घर से दो गैस सिलिंडर बर्तन समेत लगभग 20 हजार रुपये की संपत्ति की चोरी कर ली गयी. दोनों घर में कोई नहीं था़ परिवार के सभी सदस्य मोतिहारी शांतिपुरी मुहल्ला में रहते हैं़ ग्रामीणों ने जब सुबह में घर का ताला टूटा देखा तो मकान मालिक को सूचना दी़ स्थानीय सरपंच अरबुन नेशा ने इसकी पुष्टि की है. वही थानाध्यक्ष फैसल अंसारी ने कहा कि इस तरह की घटना का अब तक कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जायेगी. इधर घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत है़
...
ये भी पढ़ें...
January 14, 2026 4:50 PM
January 6, 2026 4:27 PM
January 5, 2026 8:38 PM
January 5, 2026 8:07 AM
राम जानकी कॉरिडोर से चमकेगा मोतिहारी, 40 गांवों से होकर गुजरेगी, विराट रामायण मंदिर का भी होगा दर्शन
December 30, 2025 5:29 PM
December 29, 2025 5:51 PM
December 29, 2025 5:21 PM
December 29, 2025 4:54 PM
December 20, 2025 5:21 PM
December 19, 2025 7:51 PM
