32.2 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

लेटेस्ट वीडियो

संपर्क, संबंध और फिर जोड़ने के मंत्र का करें प्रयोग, जीत पक्की

Advertisement

बेतिया : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह उजियापुर सांसद नित्यानंद राय शुक्रवार को स्थानीय टाउन हाल परिसर में भाजपा की ओर से आयोजित पश्चिम चंपारण लोकसभा क्षेत्रीय शताब्दी विस्तारक प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं को सशक्त होने के लिए संपर्क, संबंध व जोड़ने का मंत्र दिया. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ज्यादा से ज्यादा लोगों से संपर्क […]

Audio Book

ऑडियो सुनें

Advertisement
बेतिया : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह उजियापुर सांसद नित्यानंद राय शुक्रवार को स्थानीय टाउन हाल परिसर में भाजपा की ओर से आयोजित पश्चिम चंपारण लोकसभा क्षेत्रीय शताब्दी विस्तारक प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं को सशक्त होने के लिए संपर्क, संबंध व जोड़ने का मंत्र दिया.
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ज्यादा से ज्यादा लोगों से संपर्क करें. उनसे संबंध बनाये. फिर उन्हें पार्टी से जोड़े. इसके सार्थक परिणाम होंगे और संगठन भी मजबूत होगा. जब संगठन मजबूत होगा तो सरकार भी मजबूत होगी.
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संगठन की ताकत उसके कार्यकर्ता होते हैं. कार्यकर्ताओं की शक्ति व समर्पण से ही संगठन सशक्त बनता है. पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी कहते थे कि हमे शक्ति चाहिए और वह संगठन से ही मिलेगी. संगठन की सबसे छोटी इकाई उसके कार्यकर्ता हैं. उनका संगठित व सशक्त होना जरूरी है.
इसके लिए बूथ स्तर की कमेटी को मजबूत बनाना होगा. श्री राय ने कहा कि आगामी 25 मई से 20 जून तक विशेष विस्तार अभियान चलेगा. जिसमें बूथ स्तर के कार्यकर्ता बगल के क्षेत्र में जायेंगे और पूरे समर्पण भाव से संगठन की मजबूती की दिशा में पहल करेंगे.
उन्होंने बताया कि यह वर्ष पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष है. जिसे सरकार गरीब कल्याण वर्ष के रुप में मना रही है.कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि केंद्र सरकार की नीतियों और योजनाओं की जानकारी आमलोगों तक पहुंचाये. साथ ही प्रदेश सरकार की नाकामियों को भी उजागर करें. भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सह पश्चिम चंपारण के सांसद डा संजय जायसवाल ने कार्यकर्ताओं को संगठन की रीढ़ बताते हुए 2019 के आम चुनाव के लिए तैयारी करने का आह्वान किया. वाल्मीकिनगर सांसद सतीश चंद्र दूबे ने कहा कि प्रधानमंत्री को और सशक्त बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को पूरे जी-जान से जुटना होगा.
जिस प्रकार बार्डर पर सिपाही देश की रक्षा करते हैं. उसी प्रकार भाजपा कार्यकर्ता समाज की रक्षा करते हैं. भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेणु देवी, चनपटिया विधायक प्रकाश राय, नौतन विधायक नारायण प्रसाद, लौरिया विधायक विनय बिहारी, रामनगर विधायक भागीरथी देवी, जिलाध्यक्ष गंगा प्रसाद पांडेय, जिप अध्यक्ष शैंलेंद्र गढ़वाल, पूर्व जिप अध्यक्ष रेणु कुमारी, भाजपा के रक्सौल प्रभारी दीपेंद्र सर्राफ, रवि सिंह, संजीव पांडेय, रामजी यादव, उमाकांत सिंह, संदीप श्रीवास्तव समेत भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

Advertisement

अन्य खबरें

Advertisement
Advertisement
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snaps News reels