शिक्षकों ने रखा उपवास

/रशिक्षकों का हड़ताल 24 वें दिन भी जारी11 को चलायेंगे जेल भरो आंदोलन4 मई को प्रखंड मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन5 मई को जिला में आक्रोश मार्चफोटो-11परिचय-दरभंगा टावर पर गांधी के प्रतिमा के नीचे अनशन पर बैठे नियोजित शिक्षकदरभंगा . बिहार राज्य नियोजित शिक्षक संघर्ष मोर्चा के अपील पर बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ एवं […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | May 2, 2015 9:04 PM

/रशिक्षकों का हड़ताल 24 वें दिन भी जारी11 को चलायेंगे जेल भरो आंदोलन4 मई को प्रखंड मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन5 मई को जिला में आक्रोश मार्चफोटो-11परिचय-दरभंगा टावर पर गांधी के प्रतिमा के नीचे अनशन पर बैठे नियोजित शिक्षकदरभंगा . बिहार राज्य नियोजित शिक्षक संघर्ष मोर्चा के अपील पर बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ एवं नवनियुक्त माध्यमिक शिक्षक संघ ने मजदूर दिवस पर एक दिवसीय उपवास रखा. दरभंगा टावर के गांधी प्रतिमा के समक्ष संयोजक शंभू यादव के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में टीइटी संघ भी शामिल हुआ. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए शंभू यादव ने आंदोलन को तेज करने की अपील शिक्षकों से किया. श्री यादव ने कहा कि 4 मई को सभी प्रखंड मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन, 5 मई को जिला में आक्रोश मार्च होगा. अगर फिर भी सरकार मांगे नहीं मानेगी तो 11 मई से जेल भरो आंदोलन चलाया जायेगा. टीइटी संघ के भारती रंजन ने शिक्षकों से आरपार की लड़ाई के लिए हड़ताल पर डटे रहने की अपील की. नवनियुक्त माध्यमिक शिक्षक संघ के संयोजक मनोज कुमार राय ने माध्यमिक शिक्षक संघ के हड़ताल में शामिल होने से आंदोलन को बल मिलने की बात कही. प्रदेश उपाध्यक्ष शंभू यादव ने प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ को हड़ताल पर आने से प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इससे आंदोलन को मजबूती मिलेगी. कार्यक्रम में गोप गुट के नंदन सिंह, प्रशांत कुमार झा, बलराम राम, सारिका कुमारी, आशा कुमारी, विनोद भारती, नीलिमा झा, संजीत झा सुमन, संजय राय,. नवीन चौधरी, अजय मिश्र, संजीव चौपाल, विजय पासवान, सगीर अहमद ,प्रणय मिश्र, मो. जमशेद आदि ने भाग लिया.

Next Article

Exit mobile version