कार्यसमिति की बैठक में कई निर्णय
कुशेश्वरस्थान . भाजपा कार्यालय सतीघाट में मंगलवार को मंडल अध्यक्ष संजू प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में मंडल कार्यसमिति की बैठक हुई. इसमें जिला कार्यकारी सदस्य मणिकांत झा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधानसभा चुनाव की बूथ स्तरीय तैयारी में जोरशोर से जुट जाने का आह्वान किया. साथ ही कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर जाकर केंद्र […]
कुशेश्वरस्थान . भाजपा कार्यालय सतीघाट में मंगलवार को मंडल अध्यक्ष संजू प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में मंडल कार्यसमिति की बैठक हुई. इसमें जिला कार्यकारी सदस्य मणिकांत झा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधानसभा चुनाव की बूथ स्तरीय तैयारी में जोरशोर से जुट जाने का आह्वान किया. साथ ही कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर जाकर केंद्र द्वारा चलाये जा रहे जनहितैषी योजनाओं की जानकारी लोगों को देने की बात कही. इस मौके पर सुभाषचंद्र चौधरी, प्रभात कुमार झा, अमरेंद्र सिंह, मोहनदेव झा सहित अनेक कार्यसमिति सदस्य उपस्थित थे.