घर-घर जा बतायें केंद्र की उपलब्धियां
दरभंगा. भाजपा का पंचायत स्तरीय कार्यशाला बुधवार को कबीरचक में हुआ. इसमें कार्यकर्ताओं के बीच केंद्र की उपलब्धि व प्रदेश की खामी की चर्चा की गयी. साथ ही कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वे घर-घर जाकर लोगों को केंद्र सरकार की एक वर्ष की उपलब्धि की जानकारी दे. इसके लिए उन्हें पम्पलेट आदि भी […]
दरभंगा. भाजपा का पंचायत स्तरीय कार्यशाला बुधवार को कबीरचक में हुआ. इसमें कार्यकर्ताओं के बीच केंद्र की उपलब्धि व प्रदेश की खामी की चर्चा की गयी. साथ ही कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वे घर-घर जाकर लोगों को केंद्र सरकार की एक वर्ष की उपलब्धि की जानकारी दे. इसके लिए उन्हें पम्पलेट आदि भी दिया गया. पंचायत प्रभारी मो शब्बानी ने कार्यकर्ताओं से अभी से ही तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया. दिनेश यादव की अध्यक्षता में रतन पासवान, बैद्यनाथ यादव, कन्हाई सहनी, रामविलास पासवान, दशरथ पासवान, भुट्टू पासवान, विनोद ठाकुर, राजेश पासवान आदि प्रमुख थे.