profilePicture

उसरी में रिटायर्ड पेशकार के घर लाखों की डकैती

गया: गया जिले के बुनियादगंज थाना क्षेत्र के उसरी गांव में शुक्रवार की देर रात डकैतों ने रिटायर्ड पेशकार कामता प्रसाद व उनके परिजनों को बंधक बना कर घर में जम कर लूटपाट की. डकैतों ने करीब पांच लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात, कीमती कपड़े व बरतन ले भागे. घटना की सूचना पाकर शनिवार […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | November 2, 2014 7:47 AM

गया: गया जिले के बुनियादगंज थाना क्षेत्र के उसरी गांव में शुक्रवार की देर रात डकैतों ने रिटायर्ड पेशकार कामता प्रसाद व उनके परिजनों को बंधक बना कर घर में जम कर लूटपाट की.

डकैतों ने करीब पांच लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात, कीमती कपड़े व बरतन ले भागे. घटना की सूचना पाकर शनिवार को क्षेत्रीय विधायक वीरेंद्र सिंह, कांग्रेस नेता रंजीत सिंह, बुनियादगंज थानाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह व अन्य पुलिसकर्मी उसरी गांव पहुंचे.

पुलिस ने मामले की छानबीन की. इस मामले में बुनियादगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. जानकारी के अनुसार, रिटायर्ड पेशकार कामता प्रसाद के परिवार के कुछ सदस्य छठ पूजा के लिए कहीं गये हैं. घर में रिटायर्ड पेशकार व दो महिलाएं ही थीं. शुक्रवार की देर रात छत के सहारे हथियारों से लैस छह-सात डकैत घर में घुस गये और सो रहे रिटायर्ड पेशकार व दोनों महिलाओं को बंधक बना कर एक कमरे में बंद कर दिया.

डकैतों ने शोर मचाने पर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी. इसके बाद घर में जम कर लूटपाट की. हथियार के भय से रिटायर्ड पेशकार व महिलाओं ने शोर नहीं मचाया. डकैतों के जाने के बाद पास-पड़ोस के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और इसकी जानकारी पुलिस को दी. इधर, इस मामले में विधायक वीरेंद्र सिंह व कांग्रेस नेता रंजीत सिंह ने वजीरगंज कैंप के डीएसपी मदन कुमार आनंद से बातचीत कर मामले में ठोस कार्रवाई करने को कहा. उधर, बुनियादगंज थानाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन जारी है.

Next Article

Exit mobile version