रालोसपा ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

गया. परैया प्रखंड के बोकनारी मध्य विद्यालय में मध्याह्न भोजन खाने से बच्चों के बीमार पड़ने के विरोध में रविवार को राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) ने समाहरणालय के समक्ष मुख्यमंत्री का पुतला फूंका. इस दौरान पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने बिहार सरकार व पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विरुद्ध नारेबाजी की. रालोसपा के […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | November 17, 2014 12:02 AM

गया. परैया प्रखंड के बोकनारी मध्य विद्यालय में मध्याह्न भोजन खाने से बच्चों के बीमार पड़ने के विरोध में रविवार को राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) ने समाहरणालय के समक्ष मुख्यमंत्री का पुतला फूंका. इस दौरान पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने बिहार सरकार व पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विरुद्ध नारेबाजी की. रालोसपा के जिला अध्यक्ष इंजीनियर सुनील कुमार कुशवाहा ने कहा कि जदयू की सरकार में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार है. अधिकारियों व दलालों का बोलबाला है. इस मौके पर विनय कुशवाहा, महिला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष श्वेता सिंह यादव, प्रदेश सचिव अजीत यादव, संजय राउत, सतेंद्र पंडा, मनोज कुमार कुशवाहा, बसंती देवी, प्रमेंद्र ठाकुर, रवींद्र प्रसाद वर्मा, रंजन पासवान व ललन यादव आदि मौजूद थे.

Next Article

Exit mobile version