डॉ विजय की अंत्येष्टि में शामिल हुए एमयू के पदाधिकारी
संवाददाता, बोधगया/ गयामगध विश्वविद्यालय के स्थापना काल से ही सीनेट सदस्य व पूर्व मंत्री रहे डॉ विजय कुमार सिंह का अंतिम संस्कार मंगलवार को गंगा नदी के किनारे बांस घाट पर किया गया. मगध विश्वविद्यालय के एनएसएस समन्वयक डॉ ब्रजेश राय व खेलकूद डायरेक्टर डॉ सुनील कुमार सिंह भी उनके अंत्येष्टि में शरीक हुए. डॉ […]
संवाददाता, बोधगया/ गयामगध विश्वविद्यालय के स्थापना काल से ही सीनेट सदस्य व पूर्व मंत्री रहे डॉ विजय कुमार सिंह का अंतिम संस्कार मंगलवार को गंगा नदी के किनारे बांस घाट पर किया गया. मगध विश्वविद्यालय के एनएसएस समन्वयक डॉ ब्रजेश राय व खेलकूद डायरेक्टर डॉ सुनील कुमार सिंह भी उनके अंत्येष्टि में शरीक हुए. डॉ राय व डॉ सिंह ने कहा कि सीनेट सदस्य डॉ सिंह का निधन मुख्य रूप से मगध विश्वविद्यालय के लिए भारी क्षति के समान है. उन्होंने कहा कि डॉ सिंह के जैसे जानकार व प्रखर वक्ता की कमी एमयू की सीनेट को हमेशा खलेगी. उधर, पूर्व मंत्री डॉ विजय कुमार सिंह के निधन पर जदयू के व्यावसायिक प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष कल्लु प्रसाद आर्य, कांग्रेस नेता संजय कुमार सिंह ने शोक व्यक्त किया है. साथ ही कहा है कि स्वर्गीय डॉ सिंह शिक्षकों के सच्चे हितैषी थे. डॉ सिंह शिक्षा जगत में किये अपने कार्य के लिए हमेशा याद रखे जायेंगे. उधर, गुरारू प्रतिनिधि के अनुसार, बिहार के पूर्व मंत्री डॉ विजय कुमार सिंह के निधन पर नियोजित शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष गौतम कुमार सिंह व सचिव किशन कुमार राजा ने शोक व्यक्त किया है.