profilePicture

जिले के 10 पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण

प्रतिनिधि डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)एसपी चंदन कुमार कुशवाहा ने गुरुवार को एक अधिसूचना जारी कर जिले के 10 पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण किया. एसपी ने बताया कि पुलिस निरीक्षक मिथलेश कुमार जायसवाल को पुलिस मुख्यालय डेहरी से शिवसागर अंचल, पुलिस अवर निरीक्षक विनोद कुमार को चेनारी थाना से स्थानांतरण कर अगरेर थानाध्यक्ष, पुलिस अवर निरीक्षक अरुण कुमार […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | December 18, 2014 4:01 PM

प्रतिनिधि डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)एसपी चंदन कुमार कुशवाहा ने गुरुवार को एक अधिसूचना जारी कर जिले के 10 पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण किया. एसपी ने बताया कि पुलिस निरीक्षक मिथलेश कुमार जायसवाल को पुलिस मुख्यालय डेहरी से शिवसागर अंचल, पुलिस अवर निरीक्षक विनोद कुमार को चेनारी थाना से स्थानांतरण कर अगरेर थानाध्यक्ष, पुलिस अवर निरीक्षक अरुण कुमार प्रथम को सासाराम नगर से स्थानांतरण कर दिया गया. संझौली थानाध्यक्ष, पुलिस अवर निरीक्षक जय नंदन भारती को दिनारा थाना से थानाध्यक्ष अनुसूचित जाति व जन जाति बनाया गया है. पुलिस अवर निरीक्षक राम भूषण शर्मा को पुलिस मुख्यालय डेहरी से सासाराम नगर थाना, पुलिस अवर निरीक्षक अवधेश कुमार को संझौली थानाध्यक्ष से सासाराम नगर थाना, पुलिस अवर निरीक्षण राजेश लकड़ा को थानाध्यक्ष अनुसूचित जाति व जन जाति थाना से पुलिस मुख्यालय डेहरी, पुलिस अवर निरीक्षण दिनेश कुमार प्रथम डी आई यू शाख से बिक्रमगंज थाना, पुलिस अवर निरीक्षक राम नगीना राय को पुलिस मुख्यालय डेहरी से चेनारी, पुलिस अवर निरीक्षक लखी चंद्र शर्मा को पुलिस मुख्यालय डेहरी से दिनारा थाना स्थानांतरित कर दिया गया है.

Next Article

Exit mobile version