मांगें मनवाने के लिए किया प्रदर्शन

गया: संवास सदन समिति कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारियों ने जिला पदाधिकारी सह समिति के अध्यक्ष के सामने आक्रोश पूर्ण प्रदर्शन किया. संघ के सचिव अजरुन सिंह ने प्रेस बयान जारी कर बताया कि कर्मचारियों की लंबित मांगों की पूर्ति वर्षो से नहीं होने के कारण कर्मचारियों में आक्रोश है. प्रदर्शन कर्मचारी महासंघ कार्यालय […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | August 28, 2013 7:05 AM

गया: संवास सदन समिति कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारियों ने जिला पदाधिकारी सह समिति के अध्यक्ष के सामने आक्रोश पूर्ण प्रदर्शन किया. संघ के सचिव अजरुन सिंह ने प्रेस बयान जारी कर बताया कि कर्मचारियों की लंबित मांगों की पूर्ति वर्षो से नहीं होने के कारण कर्मचारियों में आक्रोश है.

प्रदर्शन कर्मचारी महासंघ कार्यालय से जुलूस के रूप में निकला व जिला पदाधिकारी कार्यालय पहुंचा. इसका नेतृत्व एक्टू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम लाल प्रसाद, राज्य उपाध्यक्ष रामचंद्र प्रसाद, सुदामा राम, साधु राम, रामजी पासवान, महेंद्र चौधरी, प्रेम किशोर प्रसाद आदि लोग कर रहे थे.

प्रदर्शनकारियों से जिला पदाधिकारी द्वारा प्रतिनियुक्त वरीय उप समाहर्ता सह प्रशासक संवास सदन समिति के आमंत्रण पर शिष्टमंडल मिला. इसमें श्याम लाल प्रसाद,अजरुन सिंह,राम चंद्र प्रसाद,छट्ठू यादव, शिव कुमार, सुनील कुमार सिंह आदि लोग शामिल थे. मांगे पूरी करने के आश्वासन के बाद प्रदर्शन स्थगित कर दिया गया.

Next Article

Exit mobile version