24.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

जन्म-मृत्यु निबंधन की ट्रेनिंग आज से

जन्म-मृत्यु निबंधन की ट्रेनिंग आज सेजिले के 15 प्रखंडों में 30 नवंबर तक लगेंगे कैंपमुखिया व पंचायत सचिवों को किया जायेगा प्रशिक्षितगया. जन्म-मृत्यु निबंधन की जानकारी देने के लिए जिले के 15 प्रखंडाें में 20 से 30 नवंबर तक एक अभियान के तहत मुखिया व पंचायत सचिवाें काे ट्रेनिंग दी जायेगी. इसका उद्देश्य जन्म-मृत्यु सर्टिफिकेट […]

जन्म-मृत्यु निबंधन की ट्रेनिंग आज सेजिले के 15 प्रखंडों में 30 नवंबर तक लगेंगे कैंपमुखिया व पंचायत सचिवों को किया जायेगा प्रशिक्षितगया. जन्म-मृत्यु निबंधन की जानकारी देने के लिए जिले के 15 प्रखंडाें में 20 से 30 नवंबर तक एक अभियान के तहत मुखिया व पंचायत सचिवाें काे ट्रेनिंग दी जायेगी. इसका उद्देश्य जन्म-मृत्यु सर्टिफिकेट बनाने के काम काे गति देना है. जिला सांख्यिकी पदाधिकारी शशि प्रभा ने बताया कि 15 प्रखंडाें में अलग-अलग तिथियों पर प्रखंड मुख्यालय में कैंप लगा कर मुखिया व पंचायत सचिवाें काे जन्म-मृत्यु निबंधन की ट्रेनिंग दी जायेगी. अभियान के पहले दिन शुक्रवार काे बाराचट्टी व माेहनपुर प्रखंड मुख्यालय में ट्रेनिंग कैंप लगाया जायेगा. 21 नवंबर काे गुरुआ व आमस में, 23 काे वजीरगंज में, 24 काे बेलागंज व गया सदर में, 26 काे खिजरसराय व नीमचक बथानी में, 27 काे बांकेबाजार व शेरघाटी में, 28 नवंबर काे गुरारु व परैया में व 30 नवंबर काे डुमरिया व इमामगंज प्रखंड मुख्यालय में कैंप लगा कर मुखिया व पंचायत सचिवों को ट्रेनिंग दी जायेगी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें